दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया


बुलंदशहर में पुलिस ने प्रेम प्रसंग के एक मामले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
घटना जिले के कल्याणपुर गांव की है, जहां एक युवती पिछले सप्ताह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ कथित तौर पर भाग गई थी। इस घटना से गुसाए युवती के परिजनों ने शुक्रवार को युवक की मां और बहन को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। युवती के परिजनों का आरोप है कि पोडोस में रहने वाला युवक उसे भगा कर ले गया है। इस मामले में गुरुवार को पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें फैसला हुआ कि दोनों पक्ष मिलकर युवती की तलाश करेंगें।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत के फैसले को दरकिनार करते हुए युवती के परिजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर शुक्रवार को युवक की मां और बहन को घर से जबरन खींच कर पिटाई कि फिर घंटे तक घर में बंधक बनाकर पिटाई की। फिर उन्हे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। स्थानीय थाना-प्रभारी हरि सिंह ने कहा कि शनिवार को युवती को दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

झांसी की रानी का ऐतिहासिक पत्र