मनसे के विधायक निलंबित


मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा में हिंदी में शपथ लेने के दौरान समाजवार्दी पार्टी के विधायक अबु आजमी की पिटाई करने वाले चार मनसे विधायकों को चार साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा में लाए गए एक प्रस्ताव के तहत यह कदम उठाया गया।

इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्नी अशोक चव्हाण ने समाजवादी के नवनिर्वाचित विधायक अबू आसिम आजमी पर विधानसभा में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विधायकों के हमले की कड़ी ¨नदा करते हुए कह चुके हैं कि किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जा सकता है। उप मुख्यमंत्नी छगन भुजबल ने भी श्री आजमी के साथ हुई हाथापाई की कड़ी ¨नदा करते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और विधायक सुभाष देशाई ने इस घटना की कड़ी ¨नदा करते हुए कहा था कि हम लोग भी पिछले ४क् वर्षो से मराठी मुद्दे को उठाते रहे हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं किया।

भाजपा के विधायक दल के नेता एकनाथ खड्से ने भी इस घटना की ¨नदा की है। विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष गणपतराव देशमुख ने कहा कि मैं इस घटना की कड़े शब्दों में ¨नदा करता हूँ। इस तरह की घटना देश के इतिहास में कभी नहीं घटी। अभी तक सभी सदस्यों ने शपथ नहीं ली है और जिन लोगों ने शपथ नहीं ली है वह इस संबंध में बात नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के शपथ लेने के बाद इस मामले में कार्रवाई का निर्णय लिया जायेगा।

इस घटना के बाद श्री आजमी ने संवाददाताओं को बताया कि मैं कभी भी मराठी भाषा या महाराष्ट्र का अपमान नहीं किया लेकिन आज मनसे के
विधायकों ने मुझ पर चप्पल फेंकी और मेरे साथ मारपीट की। यह सारा षडयंत्न मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने रचा है।


उल्लेखनीय है कि मनसे कार्यकर्ता ने श्री आजमी के ¨हदी में शपथ ग्रहण से नाराज होकर उनका माइक नीचे गिरा दिया और उनके साथ मारपीट की।

Comments

Popular posts from this blog

झांसी की रानी का ऐतिहासिक पत्र