राज को चुनौती, हिंदी में ही शपथ लेंगे अबू आजमी


समाजवादी पार्टी के अबू आज़मी जिन्होंने ने पिछले महीने हुए विधानसभा आम चुनाव में 2 सीटों के जीत दर्ज की थी, एक सीट छोड़ दी हैं। आज़मी ने भिवंडी और मानखुर्द से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भिवंडी सीट छोड़ने का फैला किया हैं। वे मानखुर्द से विधायक बने रहेंगें।

संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर कहा की वे बिना किसी की परवाह किए महाराष्ट्र विधान सभा में हिंदी में शपथ लेंगें। उन्होंने जोर देकर कहा की यह उनकी अधिकार हैं,जो उन्हों संविधान द्वारा प्राप्त हुआ हैं। एमएनएस प्रमुख पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा की राज ठाकरे खुद तो अंग्रेजी में काम करते और बात करते हैं,पर राष्ट्रभाषा हिंदी का विरोध करते हैं। उन्होंने ने राज ठाकरे को चुनौती भरे लहजे में कहा की यदि राज ठाकरे मराठी भाषा को लेकर सच में गंभीर हैं तो महाराष्ट्र के ही गोंदिया जिले के नगरपरिषद जहाँ हर काम हिंदी में होता हैं,वहां मराठी भाषा में काम करवा के दिखाए।

आज़मी ने कहा की सिर्फ गोंदिया में ही नहीं वरन विदर्भ के कई शहरों में लोग आपस में हिंदी में ही बातचीत करतें हैं। हालाँकि अजमी ने इस बात को स्पष्ट किया की वे मराठी भाषा के प्रति पूरा आदर और सम्मान रखते है और वे खुद भी मराठी सिख रहें हैं और जल्दी ही विधान सभा में मराठी में भाषण देंगें।

गौरतलब हैं की इस बार हुए विधानसभा चुनाव में सपा ने 4सीटें जीती है। इस साल हुए आम सभा चुनाव में भी आजमी के अपनी किस्मत आजमी थी पर वे असफल रहें थे।

Comments

Popular posts from this blog

झांसी की रानी का ऐतिहासिक पत्र