Posts

Showing posts from December 26, 2009
आंध्रप्रदेश के राज्यपाल व किसी जमाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे एनडी तिवारी के सेक्स स्कैंडल से जुड़ी तस्वीरें जैसे ही लोगों तक पहुंची, पूरे प्रदेश में कोहराम मच गया। हालांकि राजभवन इन तस्वीरों को झूठा करार दे रहा है वहीं न्यूज चैनल के संपादक फोटो को एकदम खरा बता रहे हैं।  आप यह जानकर जरा भी न चौंकिए क्योंकि तिवारी पहले ऐसे राजनेता नहीं है, जो सेक्स स्कैंडल जैसे गंभीर मामले में फंसे हैं। इनसे पहले भी कई नेता इस तरह की काली करतूतों में फंस चुके हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी प्रदेश के सबसे बड़े पद (गवर्नर) पर बैठा कोई शख्स सेक्स स्कैंडल में फंसा हो। हालांकि यह जांच के बाद तय होगा कि पर्दे के पीछे का सच क्या है?  लेकिन एक बात साफ है कि कोई भी दल अपने आपको पाक साफ नहीं बता सकता है। चाहे वह कांग्रेस हो या फिर भाजपा। यहां तक की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता भी दूध के घुले नहीं हैं। फिलहाल हम नजर डालते हैं, ऐसे ही कुछ मामलों पर जहां नेताओं का नाम सेक्स स्कैंडल में घसीटा गया। जब आंध्र के राज्यपाल फंसे सेक्स स्कैंडल में सबसे पहले बात करते हैं ताजा मामले की, जिसमें आ...

राजभवन में सेक्स

Image
आंध्रप्रदेश के राज्यपाल नारायण दत्त तिवारी ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति भवन को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने स्वास्थ्यगत कारणों से पद छोड़ने की बात कही है। 86 वर्षीय तिवारी का इस्तीफा ए क निजी टीवी चैनल में एक स्टिंग ऑपरेशन के प्रसारण के एक दिन बाद ही सामने आया है। इसमें तिवारी को तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया था। कांग्रेस ने राज्यपाल के इस फैसले का स्वागत किया है। कांग्रेस प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने यहां कहा, ‘सार्वजनिक जीवन के उच्च मूल्यों के मद्देनजर उन्होंने सही फैसला लिया है। हम इसका स्वागत करते हैं।’ पार्टी सूत्रों ने यहां कहा कि किसी पड़ोसी राज्य के राज्यपाल को आंध्रप्रदेश का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जा सकता है। इससे पहले, जब केंद्र सरकार ने आंध्रप्रदेश के मुख्य सचिव से मामले की रिपोर्ट मांगी थी, उसी समय यह तय हो गया था कि तिवारी को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।  राजभवन ने तिवारी के इस मामले में शामिल होने से इनकार करते हुए शुक्रवार को ही चैनल के खिलाफ आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। हाईकोर्ट ने चैनल को स्टिंग ऑपरे...