अमेरिका के ह्यूस्टन शहर की पहली समलैंगिक मेयर एनिस पार्कर ने एक निजी समारोह में अपने पद की शपथ ली। ह्यूस्टन आधिकारिक तौर पर अमेरिका का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां की मेयर खुले तौर पर समलैंगिक हैं। एनिस ने शनिवार को सिटी हॉल में एक निजी समारोह में अपने पद की शपथ ली। 53 वर्षीय एनिस के शपथ लेने के दौरान डिस्ट्रिक्ट जज स्टीवन किर्कलैंड और एनिस की समलैंगिक साथी कैथी हबार्ड भी मौजूद थीं। सोमवार को एक बार फिर सार्वजनिक समारोह में उनकी ताजपोशी कि गई। सोमवार को इस समारोह के अंतर्गत दिन भर कई तरह के कार्यक्रम किया गए।

Comments

Popular posts from this blog

झांसी की रानी का ऐतिहासिक पत्र