दुनियाभर में वर्ष 2009 के दौरान समाचार संकलन का कार्य करते हुए करीब सौ पत्नकारों और मीडियाकर्मियों की जानें चली गईं। कनाडा में पत्नकारों के संगठन कैनेडियन जर्नलिस्ट फार फ्री एक्सप्रेशन ने कल यहां जारी एक बयान में कहा कि पूरी दुनिया के हालात पत्नकारों के लिए बेहतर होने क ी बजाय और बदतर होते जा रहे हैं। वर्ष 2008 के दौरान विश्व के विभिन्न क्षेत्नों में रिपोर्टिंग के दौरान जहां मारे गए पत्नकारों की संख्या ८७ थी वह इस वर्ष बढकर सौ हो गई। इसमें हैरान कर देने वाली बात यह है कि वर्ष 2009 में मारे गए सौ पत्नकारों में से अकेले 31 नवम्बर 2009 में फिलीपींस में 100 हमलावरों द्वारा किए गए हमले में मारे गए। इस हमले में 31 पत्नकारों के अलावा 26 अन्य भी मारे गए थे। इस हमले का उद्देश्य केवल एक प्रत्याशी को गवर्नर पद के लिए होने वाले चुनाव में हिस्सा लेने से रोकना था। कनाडाई जर्नलिस्ट ग्रुप के अध्यक्ष अनरेल्ड अंबर ने कहा कि जब भी किसी पत्नकार की हत्या का मामला सामने आता है तो उसके पीछे जो वजह निकलकर आती है वह यह होती है कि उन सभी पत्नकारों की जान केवल इसलिए गई क्योंकि वे किसी भ्रष्ट अधिकारी अथवा राज...