कब तक जान लेगा बाउंसर
ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज फिलिप ह्यूज नहीं रहे । वह दो दिन से कोमा में थे। गुरुवार (27 नवंबर 2014) को उन्होंने आखिरी सांस ली। वह न्यू साउथ वेल्स के 22 वर्षीय गेंदबाज सीन एबोट की एक बाउंसर गेंद से चोटिल होकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस समय वह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर घेरेलू शैफील्ड शील्ड ट्रॉफी का मैच खेल रहे थे। वह 63 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे कि एबॉट की एक बाउंसर गेंद से चोटिल होकर वह मैदान पर ही ढेर हो गए । करीब 40 मिनट तक मैदान में ही उनका इलाज किया गया। लेकिन हालत नहीं सुधरी। तब एयर एंबुलेंस से उन्हें सेंट विंसेंट अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां उनके सिर की आपात सर्जरी की गई। लेकिन सर्जरी के बाद से ही वह कोमा में थे और फिर कभी नहीं उठ सके। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर घेरेलू शैफील्ड शील्ड ट्रॉफी के मैच में वह ह्यूज 63 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यू साउथ वेल्स के 22 वर्षीय गेंदबाज सीन एबोट की एक गेंद को हुक करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन शॉट चूक गए और गेंद सीधे उनके सिर के पीछे जा लगी। ह्यूज ने बाउंसर लगने के बाद पहले अपने हाथ घुटने पर रखे और फिर वे ग्राउंड पर मुंह...