विदिशा हम शार्मिंदा हैं शाम को ऑफिस पहुंचा। कुछ जरूरी काम निपटाने के बाद फेसबुक लॉग इन किया, तो गोंडा में विदिशा सिंह के आत्महत्या करने की खबर पढ़ी। थोड़ी देर में उसका सुसाइड नोट भी मिल गया। जिसे पढ़कर मन में एक साथ अनेक सवाल उभर आए। मैं विदिशा को तो नहीं जानता, लेकिन गोंडा और फातिमा स्कूल को जानता हूं। गोंडा जहां मैं पैदा हुआ, पला-बढ़ा और अपनी स्नातक तक की पढाई की। और कुछ लोगों को देखते और पढ़ते हुए पत्रकारिता को अपना कॅरियर चुना। फातिमा को इसलिए जानता हूं कि बच्चे को फातिमा में पढ़ाना कभी गर्व की बात होती थी, अभी पता नहीं। और अब शायद गर्व होना भी नहीं चाहिए। क्योंकि जिस स्कूल के गुरु इतने क्रूर हों कि उनके शिष्य सुसाइड नोट लिखकर जान दे दें, उस स्कूल पर कोई गर्व कर भी कैसे सकता है। विदिशा की मौत के बाद अनेक संगठन और स्कूलों के बच्चे कैंडल मार्च निकाल कर न्याय की मांग कर रहे हैं, इससे जहां एक तरफ तो मन को शांति मिलती है कि चलो आवाज तो उठी। वहीं दूसरी तरफ जब मैं यह सोचता हूं कि आखिर हमने बच्चों की परवरिश में कौन सी कमी रखी, जो आज वे राइट और रॉन्ग बोलने के बजाय सुसाइड कर रहे हैं। आखिर...
Posts
Showing posts from November 20, 2015
- Get link
- X
- Other Apps
आपने तीन बार में शपथ-पत्र पढ़ा, बधाई हो आपको उपमुख्यमंत्री बनाते है डिटेल्स हिंदुस्तान से....... राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और कांग्रेस महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार ने आज पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली । कुमार को राज्य के 35 वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल रामनाथ कोविद ने यहां एतिहासिक गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके बाद राज्यपाल ने राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ) के तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। वहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव नीतीश सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। तेज प्रताप यादव ने गोपनीयता की शपथ लेते समय (अपेक्षित) शब्द के स्थान पर (उपेक्षित) शब्द कह दिया जिसके कारण राज्यपाल कोविद ने यादव को दोबारा गोपनीयता की शपथ लेने को कहा । दूसरी बार भी कुछ शब्दों के उच्चारण में जब श्री यादव अटके तब राज्यपाल ने उसे ठीक कराते हुए शपथ दिलायी। राजद प्रमुख के दोनों ...