Posts

Showing posts from December 3, 2015
Image
मशहूर टीवी जर्नलिस्ट बरखा दत्त भी यौन शोषण का शिकार हुईं थीं बरखा ने 02 Dec 15 बुधवार को लॉन्च हुई अपनी किताब ‘This Unquiet Land - Stories from India's Fault Lines’ में इसका जिक्र किया है। - बरखा लिखती हैं- “ मैं 10 साल की भी नहीं थी , जब पहली बार मेरा यौन शोषण हुआ। यौन शोषण करने वाला कोई और नहीं बल्कि दूर के एक रिश्तेदार थे। वे कुछ वक्त के लिए हमारे घर रहने आए थे। दूसरे पंजाबी घरों की तरह मेरे घर के दरवाजे भी रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए खुले रहते थे। आज मैं उस रिश्तेदार के अपनी फैमिली के साथ रिश्तों को याद नहीं कर पाती। लेकिन एक बच्चे की नजर में वह दूर का प्यारा चाचा या मामा था। मुझे लगता था कि मैं अपने घर में सेफ हूं। ” - “ केवल यह सोच पाती हूं कि एक ऐसा आदमी जिसकी पीठ पर बैठकर आप खुले में खेलते हों , क्या वह राक्षस साबित हो सकता है ? बचपन में हम समझ नहीं पाते कि हमारे साथ क्या हो रहा है। लेकिन मैं उस चेहरे के पीछे छिपे दरिंदे और उसकी गंदगी को नहीं पहचान पाई। हम आज भी अपने बच्चों को ‘ गुड और बैड टच ’ के बारे में ज्यादा समझा नहीं पाए हैं। शुरुआत में कुछ मौकों के बाद मैं...