Posts

Showing posts from August 7, 2019

सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन

Image
भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार (6 अगस्त 2019) रात निधन हो गया। मध्यप्रदेश के विदिशा से सांसद रही स्वराज को को रात करीब दस बजे दिल का दौरा पड़ा। परिजन उन्हें एम्स लेकर आये। वे 67 वर्ष की थीं.  एम्स के सूत्रों के मुताबिक सुषमा स्वराज को रात 10 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया। उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। सुश्री स्वराज का का 2016 में गुर्दा प्रत्यारोपित किया गया था। लम्बे समय से उनका स्वास्थ ठीक नहीं था। र्विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को तबियत बिगड़ने पर रात में एम्स लाया गया था। सूचना मिलते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी एम्स पहुंच गए थे। गौरतलब है पिछले कुछ दिनों से सुषमा स्वराज की तबीयत ख़राब था. इसी वजह से उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी नहीं लड़ा था। विदेश मंत्री रहते उनका कार्यकाल बेहद सराहनीय रहा। आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी दोनों की बेहद करीबी और प्रिय रही हैं स्वराज। अटल जी के मध्यप्रदेश की विदिशा सीट छोड़ने के बाद उनकी ये विरासत सुषमा स्वराज के हाथ ही रही। वे विदिशा से दो बार सांसद चुनी गई.

सोनिया के पीएम पद की राह में पहाड़ बन गयीं थीं सुषमा स्वराज

Image
कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनने से रोकने में सुषमा स्वराज की बड़ी भूमिका थी। सुश्री स्वराज ने सोनिया के विदेशी मूल का जमकर विरोध किया। स्वराज ने ये तक कह दिया कि 125 करोड़ की आबादी वाले देश को एक विदेशी को प्रधानमंत्री बनाना पड़े, ये शर्मनाक है। 2004 में लोकसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बहुमत मिला। संभावना बलवती थी कि देश की बागडोर तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संभालेंगी। बस, फिर क्या था। सुषमा स्वराज ने एक आंदोलन का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी यदि देश की प्रधानमंत्री बनती हैं तो वह अपना सिर मुंड़वा लेंगी, भुने चने खाएंगी और जमीन पर ही सोएंगी और सफेद साड़ी पहनेंगी। सुषमा ने यह संकल्प लेने की वजह बाद में बताई भी थी। उन्होंने एक साक्षात्कार में बताया था कि भारत 125 करोड़ लोगों का देश है और उनके लिए शर्म की बात थी कि इतने बड़े देश में कांग्रेस पार्टी को एक भारतीय प्रधानमंत्री नहीं मिल रहा था। सुषमा की इस घोषणा के बाद पूरे देश में विदेशी मूल का मुद्दा छा गया। बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी सोनिया को विदेशी मानने लगे। देखते ही देखते इस मुद्द...