कोविड-19 की नयी दवा के ट्रायल में पटना एम्स भी हुआ शामिल
देश में कोविड-19 की नयी दवा का ट्रायल होनेवाला है. इसमें एम्स पटना को भी शामिल किया गया है. दरअसल, कोविड-19 की नयी दवा 'बीबीवी-152 कोविड वैक्सीन' के ट्रायल में पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भी अपना योगदान देगा. ट्रायल देश के 13 नामी संस्थाओं को शामिल किया गया है, जहां पर इसका ट्रायल 15 अगस्त के पहले पूरा किया जाना है. कोविड-19 की नयी दवा का ट्रायल इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) और भारत बायोटेक इंटरनेशलन लिमिटेड के संयुक्त कोलेबरेशन में कराया जा रहा है. आइसीएमआर के सचिव प्रो (डॉ) बलराम भार्गव द्वारा इस आशय का पत्र देश के सभी संस्थानों के भेजते हुए सात जुलाई तक आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. मालूम हो कि राज्य में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या में तेजी से प्रसार हो रहा है. राज्य में कोरोना पॉजिटिव होनेवालों की संख्या अब 11 हजार से पार हो चुकी है. पटना एम्स को कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए डेडिकेटेड भी किया गया है. राज्य का पहला कोरोना पॉजिटिव भी एम्स पटना में ही पाया गया था. भारत बायोटेक की ओर से बनायी गयी कोवैक्सीन को ह्यूमन ट्रायल ...