योग्यता पर भारी 'जाति', क्या ऐसे चलेगी यूपी की राजनीति

उत्तरप्रदेश में आज योगी आदित्यनाथ ने बतौर मुख्यमंत्री दूसरे कार्यकाल की शपथ ली. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने 52 मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें कई विधान परिषद के भी सदस्य हैं. कहा जाता है सरकार ने जातीय समीकरण साधा है. दूसरी पार्टियों ने आने वाले दलबदलू नेता इस बार भी मंत्री बनने में कामयाब रहे, लेकिन पार्टी की ओर से जीत की हैट्रिक लगाने वाले सिर्फ ताली भी बजाते रहे. आइये आपको बताते हैं कौन कौन मंत्री बना है. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को छोड़कर कुल 52 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया गया है. सीएम के अलावा 18 कैबिनेट मंत्रियों, 14 राज्यमंत्रियो और 20 राज्यमंत्रियों काे पद दिया गया है.



सवर्ण समुदाय के 21 मंत्री

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल में कुल 21 सवर्ण मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें 7 ब्राह्मण, तीन वैश्य और आदित्यनाथ को मिलाकर 8 ठाकुर हैं. इसके अलावा दो भूमिहार और एक कायस्थ को जगह मिली है.


8 क्षत्रिय मंत्री

मुख्यमंत्री के अलावा एक कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को बनाया गया है. वहीं, तीन स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाए गए हैं, जिनमें बृजेश सिंह, मयंकेश्वरण सिंह और सोमेंद्र तोमर हैं. 


7 ब्राह्मण मंत्री 

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कुल सात ब्राह्मण मंत्री बने हैं, जिसमें तीन कैबिनेट, एक स्वतंत्र प्रभार और 3 राज्यमंत्री बने हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बने हैं तो कैबिनेट मंत्री के तौर पर जितिन प्रसाद और योगेंद्र उपाध्याय को जगह मिली है. राज्यमंत्री के रूप में प्रतिभा शुक्ला, रजनी तिवारी और सतीश शर्मा ने शपथ ली है.    


वैश्य-कायस्थ-भूमिहार

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वैश्य समुदाय से तीन मंत्री बने हैं, जिनमें एक कैबिनेट और दो स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बने हैं.  कैबिनेट के तौर पर नंदगोपाल नंदी और स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के रूप में नितिन अग्रवाल और कपिलदेव अग्रवाल की ताजपोशी हुई है. भूमिहार समुदाय से दो कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही और अरविंद कुमार शर्मा हैं. वहीं, कायस्थ समुदाय से अरुण कुमार सक्सेना स्वतंत्र राज्यमंत्री बनाए गए हैं.


योगी कैबिनेट में 20 ओबीसी मंत्री

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल में 20 ओबीसी मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें बीजेपी के सहयोगी अपना दल और निषाद पार्टी से कैबिनेट मंत्री शामिल हैं. बीजेपी के ओबीसी चेहरे केशव प्रसाद मौर्य को अपनी सीट हारने के बाद भी डिप्टी सीएम बनाया गया है.इसके अलावा 8 ओबीसी कैबिनेट मंत्री बने हैं, जिनमें कुर्मी समाज से स्वतंत्र देव सिंह, राकेश सचान और अपना दल कोटे से आशीष पटेल को जगह मिली है.जाट समुदाय से लक्ष्मी नारायण चौधरी और भूपेंद्र सिंह चौधरी कैबिनेट मंत्री बने हैं. इसके अलावा राजभर समाज से अनिल राजभर, निषाद समुदाय से संजय निषाद और लोध समुदाय से धर्मपाल सिंह मंत्री बने हैं.  


स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री

योगी सरकार में ओबीसी समुदाय से पांच स्वतंत्र राज्यमंत्री बने हैं, जिनमें लोध समुदाय से संदीप सिंह, निषाद समाज कश्यप, यादव समुदाय से गिरीश चंद्र यादव, कुर्मी समुदाय से संजय गंगवार, प्रजापति जाति से धर्मवीर प्रजापति, कलवार समुदाय से रवींद्र जायसवाल मंत्री बने. वहीं, 6 राज्यमंत्री ओबीसी बने हैं, जिनमें गड़रिया समाज से आने वाले अजीत पाल, सैनी समुदाय से जसवंत सैनी, निषाद समाज से रामकेश निषाद, जाट समुदाय से केपी मलिक और तेली समुदाय से राकेश राठौर के जगह दी गई है.  




Comments

Popular posts from this blog

झांसी की रानी का ऐतिहासिक पत्र