Posts

Showing posts from March 25, 2022

योग्यता पर भारी 'जाति', क्या ऐसे चलेगी यूपी की राजनीति

Image
उत्तरप्रदेश में आज योगी आदित्यनाथ ने बतौर मुख्यमंत्री दूसरे कार्यकाल की शपथ ली. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने 52 मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें कई विधान परिषद के भी सदस्य हैं. कहा जाता है सरकार ने जातीय समीकरण साधा है. दूसरी पार्टियों ने आने वाले दलबदलू नेता इस बार भी मंत्री बनने में कामयाब रहे, लेकिन पार्टी की ओर से जीत की हैट्रिक लगाने वाले सिर्फ ताली भी बजाते रहे. आइये आपको बताते हैं कौन कौन मंत्री बना है. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को छोड़कर कुल 52 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया गया है. सीएम के अलावा 18 कैबिनेट मंत्रियों, 14 राज्यमंत्रियो और 20 राज्यमंत्रियों काे पद दिया गया है. सवर्ण समुदाय के 21 मंत्री मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सहित मंत्रिमंडल में कुल 21 सवर्ण मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें 7 ब्राह्मण, तीन वैश्य और आदित्यनाथ को मिलाकर 8 ठाकुर हैं. इसके अलावा दो भूमिहार और एक कायस्थ को जगह मिली है. 8 क्षत्रिय मंत्री मुख्यमंत्री के अलावा एक कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को बनाया गया है. वहीं, तीन स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाए गए हैं, जिनमें ब...