Posts

झील सी अपनी आँखों में डूब जाने दो मुझे जिस्म जलता है बहुत दो पल नहाने दो मुझेझील सी अपनी आँखों में डूब जाने दो मुझे। हस्ती से बेजारी न थी मौत से यारी न थीउन राहों पर चल दिए जिसकी तैयारी न थी। फासला तो है मगर अब कोई फासला नहीं हैतुम मुझसे जुदा सही मगर दिल से जुदा नहीं। आओ मै और तुम मिलकर चिरागेदिल जलायेकल कैसी हवा चले यह कोई जानता ही नहीं

मेरी ही बातें बताता है कोई

बंद आखों में सपने सजाता है कोई , मेरे लिए भी मुस्कराता है कोई , जब नही होता हूँ में पास में , मेरी ही बातें बताता है कोई , होती है रात ,निकलता है चाँद चाँद को तब मुझसा बताता है कोई , जब कही छेड़ती है सरगम कोई कोयल , तब मेरे इन गीतों को गुनगुनाता है कोई साभार

चमन ,दिया ,बेबफ़ा

हरे भरे चमन को किसने उजाड़ डाला मेरे दर्दे ग़म को किसने उखाड़ डाला , ये किसकी आहट से ,खामोशी छा गई ये कौन आया बहार में वीरानी आ गई , बहुत चाहा था जले इस गुलशन में दिया पर ऐसी चली हवा कि दीपक बुझा गई प्यार करना चाहा था हमने भी दोस्तों पर एक बेबफ़ा की याद ,हमको आ गई साभार

क्षण भर को क्यों प्यार किया था

अर्द्ध रात्रि में सहसा उठकर, पलक संपुटों में मदिरा भर, तुमने क्यों मेरे चरणों में अपना तन-मन वार दिया था? क्षण भर को क्यों प्यार किया था? ‘यह अधिकार कहाँ से लाया!’ और न कुछ मैं कहने पाया -मेरे अधरों पर निज अधरों का तुमने रख भार दिया था! क्षण भर को क्यों प्यार किया था? वह क्षण अमर हुआ जीवन में, आज राग जो उठता मन में - यह प्रतिध्वनि उसकी जो उर में तुमने भर उद्गार दिया था! क्षण भर को क्यों प्यार किया था? साभार
बड़े बड़े परिवार मिटें यों, एक न हो रोनेवाला, हो जाएँ सुनसान महल वे, जहाँ थिरकतीं सुरबाला, राज्य उलट जाएँ, भूपों की भाग्य सुलक्ष्मी सो जाए, जमे रहेंगे पीनेवाले, जगा करेगी मधुशाला।।२१। सब मिट जाएँ, बना रहेगा सुन्दर साकी, यम काला, सूखें सब रस, बने रहेंगे, किन्तु, हलाहल औ' हाला, धूमधाम औ' चहल पहल के स्थान सभी सुनसान बनें, झगा करेगा अविरत मरघट, जगा करेगी मधुशाला।।२२। भुरा सदा कहलायेगा जग में बाँका, मदचंचल प्याला, छैल छबीला, रसिया साकी, अलबेला पीनेवाला, पटे कहाँ से, मधु औ' जग की जोड़ी ठीक नहीं, जग जर्जर प्रतिदन, प्रतिक्षण, पर नित्य नवेली मधुशाला।।२३। बिना पिये जो मधुशाला को बुरा कहे, वह मतवाला, पी लेने पर तो उसके मुह पर पड़ जाएगा ताला, दास द्रोहियों दोनों में है जीत सुरा की, प्याले की, विश्वविजयिनी बनकर जग में आई मेरी मधुशाला।।२४। हरा भरा रहता मदिरालय, जग पर पड़ जाए पाला, वहाँ मुहर्रम का तम छाए, यहाँ होलिका की ज्वाला, स्वर्ग लोक से सीधी उतरी वसुधा पर, दुख क्या जाने, पढ़े मर्सिया दुनिया सारी, ईद मनाती मधुशाला।।२५। एक बरस में, एक बार ही जगती होली की ज्वाला, एक बार ही लगती बाज़ी, ज...
हर नज़र को एक नज़र की तलाश है, हर चहरे मे कुछ तोह एह्साह है, आपसे दोस्ती हम यूं ही नही कर बैठे, क्या करे हमारी पसंद ही कुछ "ख़ास" है. . चिरागों से अगर अँधेरा दूर होता, तोह चाँद की चाहत किसे होती. कट सकती अगर अकेले जिन्दगी, तो दोस्ती नाम की चीज़ ही न होती. कभी किसी से जीकर ऐ जुदाई मत करना, इस दोस्त से कभी रुसवाई मत करना, जब दिल उब जाए हमसे तोह बता देना, न बताकर बेवफाई मत करना. दोस्ती सची हो तो वक्त रुक जता है अस्मा लाख ऊँचा हो मगर झुक जता है दोस्ती मे दुनिया लाख बने रुकावट, अगर दोस्त सचा हो तो खुदा भी झुक जता है. दोस्ती वो एहसास है जो मिटती नही. दोस्ती पर्वत है वोह, जोह झुकता नही, इसकी कीमत क्या है पूछो हमसे, यह वो "अनमोल" मोटी है जो बिकता नही . . . सची है दोस्ती आजमा के देखो.. करके यकीं मुझपर मेरे पास आके देखो, बदलता नही कभी सोना अपना रंग , चाहे जितनी बार आग मे जला के देखो !!