Posts

गोपालदास "नीरज"

छिप-छिप अश्रु बहाने वालों, मोती व्यर्थ बहाने वालों कुछ सपनों के मर जाने से, जीवन नहीं मरा करता है सपना क्या है, नयन सेज परसोया हुआ आँख का पानीऔर टूटना है उसका ज्योंजागे कच्ची नींद जवानीगीली उमर बनाने वालों, डूबे बिना नहाने वालोंकुछ पानी के बह जाने से, सावन नहीं मरा करता है माला बिखर गयी तो क्या हैखुद ही हल हो गयी समस्या आँसू गर नीलाम हुए तो समझो पूरी हुई तपस्या रूठे दिवस मनाने वालों, फटी कमीज़ सिलाने वालों कुछ दीपों के बुझ जाने से, आँगन नहीं मरा करता है खोता कुछ भी नहीं यहाँ परकेवल जिल्द बदलती पोथी जैसे रात उतार चाँदनीपहने सुबह धूप की धोती वस्त्र बदलकर आने वालों, चाल बदलकर जाने वालों चँद खिलौनों के खोने से, बचपन नहीं मरा करता है लाखों बार गगरियाँ फ़ूटी, शिकन न आयी पर पनघट पर लाखों बार किश्तियाँ डूबीं, चहल पहल वो ही है तट परतम की उमर बढ़ाने वालों, लौ की आयु घटाने वालों, लाख करे पतझड़ कोशिश पर, उपवन नहीं मरा करता है। लूट लिया माली ने उपवन, लुटी ना लेकिन गंध फ़ूल की तूफ़ानों ने तक छेड़ा पर, खिड़की बंद ना हुई धूल की नफ़रत गले लगाने वालों, सब पर धूल उड़ाने वालों कुछ मुखड़ों के नाराज़ी से, दर्प...

अकबर इलाहाबादी

ख़ातिर से तेरी याद को टलने नहीं देते सच है कि हमीं दिल को संभलने नहीं देते किस नाज़ से कहते हैं वो झुंझला के शब-ए-वस्लतुम तो हमें करवट भी बदलने नहीं देते परवानों ने फ़ानूस को देखा तो ये बोले क्यों हम को जलाते हो कि जलने नहीं देते हैरान हूँ किस तरह करूँ अर्ज़-ए-तमन्नादुश्मन को तो पहलू से वो टलने नहीं देते दिल वो है कि फ़रियाद से लबरेज़ है हर वक़्त हम वो हैं कि कुछ मुँह से निकलने नहीं देते गर्मी-ए-मोहब्बत में वो है आह से माने 'पंखा नफ़स-ए-सर्द का झलने नहीं देते
झील सी अपनी आँखों में डूब जाने दो मुझे जिस्म जलता है बहुत दो पल नहाने दो मुझेझील सी अपनी आँखों में डूब जाने दो मुझे। हस्ती से बेजारी न थी मौत से यारी न थीउन राहों पर चल दिए जिसकी तैयारी न थी। फासला तो है मगर अब कोई फासला नहीं हैतुम मुझसे जुदा सही मगर दिल से जुदा नहीं। आओ मै और तुम मिलकर चिरागेदिल जलायेकल कैसी हवा चले यह कोई जानता ही नहीं

मेरी ही बातें बताता है कोई

बंद आखों में सपने सजाता है कोई , मेरे लिए भी मुस्कराता है कोई , जब नही होता हूँ में पास में , मेरी ही बातें बताता है कोई , होती है रात ,निकलता है चाँद चाँद को तब मुझसा बताता है कोई , जब कही छेड़ती है सरगम कोई कोयल , तब मेरे इन गीतों को गुनगुनाता है कोई साभार

चमन ,दिया ,बेबफ़ा

हरे भरे चमन को किसने उजाड़ डाला मेरे दर्दे ग़म को किसने उखाड़ डाला , ये किसकी आहट से ,खामोशी छा गई ये कौन आया बहार में वीरानी आ गई , बहुत चाहा था जले इस गुलशन में दिया पर ऐसी चली हवा कि दीपक बुझा गई प्यार करना चाहा था हमने भी दोस्तों पर एक बेबफ़ा की याद ,हमको आ गई साभार

क्षण भर को क्यों प्यार किया था

अर्द्ध रात्रि में सहसा उठकर, पलक संपुटों में मदिरा भर, तुमने क्यों मेरे चरणों में अपना तन-मन वार दिया था? क्षण भर को क्यों प्यार किया था? ‘यह अधिकार कहाँ से लाया!’ और न कुछ मैं कहने पाया -मेरे अधरों पर निज अधरों का तुमने रख भार दिया था! क्षण भर को क्यों प्यार किया था? वह क्षण अमर हुआ जीवन में, आज राग जो उठता मन में - यह प्रतिध्वनि उसकी जो उर में तुमने भर उद्गार दिया था! क्षण भर को क्यों प्यार किया था? साभार
बड़े बड़े परिवार मिटें यों, एक न हो रोनेवाला, हो जाएँ सुनसान महल वे, जहाँ थिरकतीं सुरबाला, राज्य उलट जाएँ, भूपों की भाग्य सुलक्ष्मी सो जाए, जमे रहेंगे पीनेवाले, जगा करेगी मधुशाला।।२१। सब मिट जाएँ, बना रहेगा सुन्दर साकी, यम काला, सूखें सब रस, बने रहेंगे, किन्तु, हलाहल औ' हाला, धूमधाम औ' चहल पहल के स्थान सभी सुनसान बनें, झगा करेगा अविरत मरघट, जगा करेगी मधुशाला।।२२। भुरा सदा कहलायेगा जग में बाँका, मदचंचल प्याला, छैल छबीला, रसिया साकी, अलबेला पीनेवाला, पटे कहाँ से, मधु औ' जग की जोड़ी ठीक नहीं, जग जर्जर प्रतिदन, प्रतिक्षण, पर नित्य नवेली मधुशाला।।२३। बिना पिये जो मधुशाला को बुरा कहे, वह मतवाला, पी लेने पर तो उसके मुह पर पड़ जाएगा ताला, दास द्रोहियों दोनों में है जीत सुरा की, प्याले की, विश्वविजयिनी बनकर जग में आई मेरी मधुशाला।।२४। हरा भरा रहता मदिरालय, जग पर पड़ जाए पाला, वहाँ मुहर्रम का तम छाए, यहाँ होलिका की ज्वाला, स्वर्ग लोक से सीधी उतरी वसुधा पर, दुख क्या जाने, पढ़े मर्सिया दुनिया सारी, ईद मनाती मधुशाला।।२५। एक बरस में, एक बार ही जगती होली की ज्वाला, एक बार ही लगती बाज़ी, ज...