Posts

Image
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी, बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी, गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी, दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी। चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी, बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। कानपूर के नाना की, मुँहबोली बहन छबीली थी, ...

यह क्या हो रहा है

Image
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन से जीत िलया है। भारत को अंितम ओवर में जीतने के िलए 9 रन बनाने थे लेिकन वह इस ओवर में मात्र 5 रन ही बना सका इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 292 रनों का लक्ष्य भारत को िदया था लेिकन 50 ओवर के खेल में भारत की टीम 288 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 िवकेट पर 292 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेिकन जल्दी उनका फैसला गलत सािबत होता िदखा जब भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए आशीष नेहरा ने मैच के दूसरे ही ओवर मे आस्ट्रेलिया को पहला झटका दे िदया। शेन वॉटसन उनकी सीधी गेंद पर चूक गये और अंपायर ने उन्हे पगबाधा आऊट करार देने में जरा भी देर नही की।
Image
लोग कहते हैं ज़मीं पर िकसी को खुदा नहीं मीलता शायद उन लोगों को दोस्त कोई तुम-सा नहीं िमलता िकस्मतवालों को ही ि मलाती है पनाह कीसी के िदल में यूं हर शख़्स को तो जन्नत का पता नहीं िमलता अपने सायें से भी ज़यादा यकीं है मुझे तुम पर अंधेरों में तुम तो mil जाते हो, साया नहीं िमलता इस बेवफ़ा zindagi से शायद मुझे इतनी मोहब्बत ना होती अगर इस ज़िंदगी में दोस्त कोई तुम जैसा नहीं

दीपक एक जलाना साथी

दीपक एक जलाना साथी गुमसुम बैठ न जाना साथी! दीपक एक जलाना साथी!! सघन कालिमा जाल बिछाए द्वार-देहरी नज़र न आए घर की राह दिखाना साथी! दीपक एक जलाना साथी घर औ' बाहर लीप-पोतकर कोने-आंतर झाड़-झूड़कर मन का मैल छुड़ाना साथी! दीपक एक जलाना साथी!! एक हमारा, एक तुम्हारा दीप जले, चमके चौबारा मिल-जुल पर्व मनाना साथी! दीपक एक जलाना साथी!! आ सकता है कोई झोंका क्योंकि हवा को किसने रोका? दोनों हाथ लगाना साथी! दीपक एक जलाना साथी! शुभ दीपावली

मौन है अभिव्यक्ति मेरी,

दो चुटकी बादल.. चारपाई का कोना, एक मुट्ठी गुड़धनिया.. रत्ती भर हंसी ठिठोली.. थोड़ी सी बात बोली... सुख को पसरने को और क्या चाहिए..... मौन है अभिव्यक्ति मेरी, मौन मेरी आस है, मौन है सब चोट मेरी, मौन मेरा विश्वास है, नहीं है ये व्यथा मन की, गर नहीं आवेश है.. भाव सकल शांत हैं.. उद्दिग्न किंतु परिवेश है.. क्यों कहूं कैसे कहूं.. जो शब्द मुखर-मौन है, कौन फिर भी सुन रहा इन्हें, वह कौन है.. वह कौन है? जो है चराचर जगत की, छाया का छिटका एक कण, मेरे ह्रदय की ओस बन, मेघों का संगी कौन है? बरसे कहीं जो भूल से, तो तृप्ति का तारण करे, बन कर पराग पुष्प का, भ्रमरों का जीवन कौन है? हर मौन में भी मौन है, वो आदि सा अनादि सा, हर आत्म में परमात्म सादृश, वो सखी- संगी कौन है? मौन को भी शब्द दे, जो खुद को करे अभिव्यक्त है, वो अव्यक्त से व्यक्त फिर, अव्यक्त होता कौन है?

धनवर्षा का आशीर्वाद देती हैं लक्ष्मी

भारतीय त्योहारों में महत्वपूर्ण दीपावली पर्व पर महालक्ष्मी की पूजा का विधान है। यह पूजा दीपावली से दो दिन पूर्व ही शुरू हो जाती है। कार्तिक मास सर्वाधिक पर्व वाला महीना भी है। विशेषत: पंच पर्व के लिए इस माह का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। ये पंच पर्व क्रमश: लगातार आते हैं जिसके मध्य में वर्ष का सर्वोच्च पर्व दीपावली आता है। दीपावली की शुरूआत धनतेरस के दिन से ही हो जाती है। आदि काल से मान्यता है कि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी वर्ष पर्यन्त धनवर्षा का आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भी दीपावली का विशेष महत्व है। पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज इस वर्ष 15 से 19 अक्टूबर तक मनाये जाएंगे। धनतेरस के दिन चिकित्साशास्त्र के जनक धनवन्तरि की उत्पत्ति हुई थी और समुद्र मंथन के समय जब विष के कारण देवगण निश्तेज हो रहे थे तब धनवन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए। यही कारण है कि इस तिथि को आयुर्वेदिक चिकित्सा से जुड़े लोग हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। इसी दिन संध्या काल में घर के बाहर आटे का दीपक भी जलाया जाता है ताकि घर में अकाल मृत्यु का भय न रहे। धनतेरस के दिन नये...
वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने सोमवार को 2009-10 का आम बजट लोक सभा में पेश किया। आम बजट की प्रमुख विशेषताएं। -अर्थव्यवस्था को तेज आर्थिक वृद्धि दर की पटरी पर लाना। - 1.2 करोड़ नौकरियां देने का लक्ष्य। -घरेलू बाजार में सुधार के संकेत। -देश को पांच साल में स्लम मुक्त बनाने की राजीव आवास योजना। -बिजली क्षेत्र के लिए 2080 करोड़ रुपये का आवंटन। -छह प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों के लिए ऋण। -अतिरिक्त बजट प्रावधान 411 करोड़ रूपये। - मानसून के देर से आने से किसानों के लिए ऋण अदायगी की सीमा छह महीने और बढ़ी। -किसानों को महाजन कर्ज से मुक्ति दिलाने के लिए कार्यबल -राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के बजट में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी। -निर्यात पर दबाव के मद्देनजर निर्यात ऋण गारंटी स्कीम का विस्तार 2010 तक। -रोजगारोन्मुख निर्यात क्षेत्र के लिए विशेष राहत। ब्याज सबवेंशन योजना की अवधि मार्च 2010 तक बढ़ी। -लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए विशेष फंड। -प्रिंट मीडिया के लिए प्रोत्साहन पैकेज की अवधि छह महीने बढ़ी। -एफआरबीएम लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश। -13वें वित्त आयोग की रपट अक्तूबर तक। - किसानों को सीधे कृष...