Posts

मुख्यमंत्री के बयान से बखेड़ा

Image
भोपाल. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपनी कथित टिप्पणी से विवादों में घिर गए। उन्होंने सतना में कहा ‘ऐसा नहीं होगा कि कारखाना सतना में लगे और काम बिहार के लोगों को मिले।’ हालांकि बाद में उन्हें स्पष्ट करना पड़ा कि उनकी मंशा मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को नौकरी में प्राथमिकता दिलाने की थी, न कि अन्य राज्यों के लोगों को प्रदेश में आने से रोकने की। मुख्यमंत्री ने सतना में गरीब उत्थान सम्मेलन में कहा कि मध्यप्रदेश में स्थापित होने वाले कारखानों में मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसा नहीं होगा कि कारखाना सतना में लगे और काम बिहार के लोगों को मिले। जहां कहीं भी कारखाने लगें वहां पचास प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए। अब स्पष्टीकरण मप्र में सबका स्वागत है चैनलों द्वारा मामले को उछालने और राज ठाकरे से उनकी तुलना की कोशिश करने पर शिवराज ने देर शाम इंदौर में स्पष्टीकरण देते हुए कहा, ‘मैं ऐसी हर बात का विरोधी हूं, जो भेद पैदा करती हो।’ ‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि अन्य प्रदेशों के लोग मध्यप्रदेश में नहीं आएं।’ सच यह है कि.. मेरा जन्म बिहार में ...

दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

Image
बुलंदशहर में पुलिस ने प्रेम प्रसंग के एक मामले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। घटना जिले के कल्याणपुर गांव की है, जहां एक युवती पिछले सप्ताह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ कथित तौर पर भाग गई थी। इस घटना से गुसाए युवती के परिजनों ने शुक्रवार को युवक की मां और बहन को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। युवती के परिजनों का आरोप है कि पोडोस में रहने वाला युवक उसे भगा कर ले गया है। इस मामले में गुरुवार को पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें फैसला हुआ कि दोनों पक्ष मिलकर युवती की तलाश करेंगें। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत के फैसले को दरकिनार करते हुए युवती के परिजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर शुक्रवार को युवक की मां और बहन को घर से जबरन खींच कर पिटाई कि फिर घंटे तक घर में बंधक बनाकर पिटाई की। फिर उन्हे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। स्थानीय थाना-प्रभारी हरि सिंह ने कहा कि शनिवार को युवती को दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Image
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी, बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी, गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी, दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी। चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी, बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। कानपूर के नाना की, मुँहबोली बहन छबीली थी, ...

यह क्या हो रहा है

Image
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन से जीत िलया है। भारत को अंितम ओवर में जीतने के िलए 9 रन बनाने थे लेिकन वह इस ओवर में मात्र 5 रन ही बना सका इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 292 रनों का लक्ष्य भारत को िदया था लेिकन 50 ओवर के खेल में भारत की टीम 288 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 िवकेट पर 292 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेिकन जल्दी उनका फैसला गलत सािबत होता िदखा जब भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए आशीष नेहरा ने मैच के दूसरे ही ओवर मे आस्ट्रेलिया को पहला झटका दे िदया। शेन वॉटसन उनकी सीधी गेंद पर चूक गये और अंपायर ने उन्हे पगबाधा आऊट करार देने में जरा भी देर नही की।
Image
लोग कहते हैं ज़मीं पर िकसी को खुदा नहीं मीलता शायद उन लोगों को दोस्त कोई तुम-सा नहीं िमलता िकस्मतवालों को ही ि मलाती है पनाह कीसी के िदल में यूं हर शख़्स को तो जन्नत का पता नहीं िमलता अपने सायें से भी ज़यादा यकीं है मुझे तुम पर अंधेरों में तुम तो mil जाते हो, साया नहीं िमलता इस बेवफ़ा zindagi से शायद मुझे इतनी मोहब्बत ना होती अगर इस ज़िंदगी में दोस्त कोई तुम जैसा नहीं

दीपक एक जलाना साथी

दीपक एक जलाना साथी गुमसुम बैठ न जाना साथी! दीपक एक जलाना साथी!! सघन कालिमा जाल बिछाए द्वार-देहरी नज़र न आए घर की राह दिखाना साथी! दीपक एक जलाना साथी घर औ' बाहर लीप-पोतकर कोने-आंतर झाड़-झूड़कर मन का मैल छुड़ाना साथी! दीपक एक जलाना साथी!! एक हमारा, एक तुम्हारा दीप जले, चमके चौबारा मिल-जुल पर्व मनाना साथी! दीपक एक जलाना साथी!! आ सकता है कोई झोंका क्योंकि हवा को किसने रोका? दोनों हाथ लगाना साथी! दीपक एक जलाना साथी! शुभ दीपावली

मौन है अभिव्यक्ति मेरी,

दो चुटकी बादल.. चारपाई का कोना, एक मुट्ठी गुड़धनिया.. रत्ती भर हंसी ठिठोली.. थोड़ी सी बात बोली... सुख को पसरने को और क्या चाहिए..... मौन है अभिव्यक्ति मेरी, मौन मेरी आस है, मौन है सब चोट मेरी, मौन मेरा विश्वास है, नहीं है ये व्यथा मन की, गर नहीं आवेश है.. भाव सकल शांत हैं.. उद्दिग्न किंतु परिवेश है.. क्यों कहूं कैसे कहूं.. जो शब्द मुखर-मौन है, कौन फिर भी सुन रहा इन्हें, वह कौन है.. वह कौन है? जो है चराचर जगत की, छाया का छिटका एक कण, मेरे ह्रदय की ओस बन, मेघों का संगी कौन है? बरसे कहीं जो भूल से, तो तृप्ति का तारण करे, बन कर पराग पुष्प का, भ्रमरों का जीवन कौन है? हर मौन में भी मौन है, वो आदि सा अनादि सा, हर आत्म में परमात्म सादृश, वो सखी- संगी कौन है? मौन को भी शब्द दे, जो खुद को करे अभिव्यक्त है, वो अव्यक्त से व्यक्त फिर, अव्यक्त होता कौन है?