Posts

तेज़ी से पिघल रही है ग्रीनलैंड की बर्फ़

Image
एक ताज़ा अध्ययन से पता चला है कि ग्रीनलैंड की बर्फ़ पिछले कुछ वर्षों के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा रफ़्तार से पिछल रही है. ग्लेशियरों के पिघलने में इस तेज़ी को गंभीर चिंता के तौर पर देखा जा रहा है.अध्ययनकर्ताओं ने साइंस पत्रिका में अपने लेख के माध्यम से बताया है कि बर्फ़ के इस तेज़ी से पिघलने के कारण समुद्र का स्तर तेज़ी से उठ रहा है.समुद्र के स्तर में दर्ज हो रही बढ़ोत्तरी पिछले 7-8 वर्ष पहले तक समुद्री जलस्तर में वृद्धि की दर से कहीं अधिक है. शोधकर्ताओं ने इसके पीछे दो अहम वजहें बताई हैं. एक तो है हवा के तापमान में दर्ज हो रही बढ़ोत्तरी. और दूसरा है ग्लेशियरों का तेज़ गति से समुद्र में पहुँचना. दरअसल, तापमान बढ़ने के कारण बर्फ के पिघलने की रफ्तार तो बढ़ी ही है, साथ ही ग्लेशियर भी तेज़ी से समुद्र में पहुंच रहे हैं.इन ग्लेशियरों के साथ काफी बर्फ समुद्र में पहुँच जाती है और इससे भी समुद्र का स्तर ऊपर आता है. शोधकर्ताओं ने चेताया है कि अगर आर्कटिक का तापमान और बढ़ता रहा तो बर्फ़ के पिघलने की रफ्तार और बढ़ सकती है. इससे समुद्र क...

राज को चुनौती, हिंदी में ही शपथ लेंगे अबू आजमी

Image
समाजवादी पार्टी के अबू आज़मी जिन्होंने ने पिछले महीने हुए विधानसभा आम चुनाव में 2 सीटों के जीत दर्ज की थी, एक सीट छोड़ दी हैं। आज़मी ने भिवंडी और मानखुर्द से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भिवंडी सीट छोड़ने का फैला किया हैं। वे मानखुर्द से विधायक बने रहेंगें। संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर कहा की वे बिना किसी की परवाह किए महाराष्ट्र विधान सभा में हिंदी में शपथ लेंगें। उन्होंने जोर देकर कहा की यह उनकी अधिकार हैं,जो उन्हों संविधान द्वारा प्राप्त हुआ हैं। एमएनएस प्रमुख पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा की राज ठाकरे खुद तो अंग्रेजी में काम करते और बात करते हैं,पर राष्ट्रभाषा हिंदी का विरोध करते हैं। उन्होंने ने राज ठाकरे को चुनौती भरे लहजे में कहा की यदि राज ठाकरे मराठी भाषा को लेकर सच में गंभीर हैं तो महाराष्ट्र के ही गोंदिया जिले के नगरपरिषद जहाँ हर काम हिंदी में होता हैं,वहां मराठी भाषा में काम करवा के दिखाए। आज़मी ने कहा की सिर्फ गोंदिया में ही नहीं वरन विदर्भ के कई शहरों में लोग आपस में हिंदी में ही बातचीत करतें हैं। हालाँकि अजमी ने इस बात को स्पष्ट किया की वे मराठी ...

मनसे के विधायक निलंबित

Image
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा में हिंदी में शपथ लेने के दौरान समाजवार्दी पार्टी के विधायक अबु आजमी की पिटाई करने वाले चार मनसे विधायकों को चार साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा में लाए गए एक प्रस्ताव के तहत यह कदम उठाया गया। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्नी अशोक चव्हाण ने समाजवादी के नवनिर्वाचित विधायक अबू आसिम आजमी पर विधानसभा में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विधायकों के हमले की कड़ी ¨नदा करते हुए कह चुके हैं कि किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जा सकता है। उप मुख्यमंत्नी छगन भुजबल ने भी श्री आजमी के साथ हुई हाथापाई की कड़ी ¨नदा करते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और विधायक सुभाष देशाई ने इस घटना की कड़ी ¨नदा करते हुए कहा था कि हम लोग भी पिछले ४क् वर्षो से मराठी मुद्दे को उठाते रहे हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। भाजपा के विधायक दल के नेता एकनाथ खड्से ने भी इस घटना की ¨नदा की है। विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष गणपतराव देशमुख ने कहा कि मैं इस घटना की कड़े शब्दों में ¨नदा करता हूँ। इस तरह की घटना देश के इतिहास में कभी नहीं घ...

मुख्यमंत्री के बयान से बखेड़ा

Image
भोपाल. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपनी कथित टिप्पणी से विवादों में घिर गए। उन्होंने सतना में कहा ‘ऐसा नहीं होगा कि कारखाना सतना में लगे और काम बिहार के लोगों को मिले।’ हालांकि बाद में उन्हें स्पष्ट करना पड़ा कि उनकी मंशा मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को नौकरी में प्राथमिकता दिलाने की थी, न कि अन्य राज्यों के लोगों को प्रदेश में आने से रोकने की। मुख्यमंत्री ने सतना में गरीब उत्थान सम्मेलन में कहा कि मध्यप्रदेश में स्थापित होने वाले कारखानों में मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसा नहीं होगा कि कारखाना सतना में लगे और काम बिहार के लोगों को मिले। जहां कहीं भी कारखाने लगें वहां पचास प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए। अब स्पष्टीकरण मप्र में सबका स्वागत है चैनलों द्वारा मामले को उछालने और राज ठाकरे से उनकी तुलना की कोशिश करने पर शिवराज ने देर शाम इंदौर में स्पष्टीकरण देते हुए कहा, ‘मैं ऐसी हर बात का विरोधी हूं, जो भेद पैदा करती हो।’ ‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा कि अन्य प्रदेशों के लोग मध्यप्रदेश में नहीं आएं।’ सच यह है कि.. मेरा जन्म बिहार में ...

दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

Image
बुलंदशहर में पुलिस ने प्रेम प्रसंग के एक मामले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। घटना जिले के कल्याणपुर गांव की है, जहां एक युवती पिछले सप्ताह पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ कथित तौर पर भाग गई थी। इस घटना से गुसाए युवती के परिजनों ने शुक्रवार को युवक की मां और बहन को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। युवती के परिजनों का आरोप है कि पोडोस में रहने वाला युवक उसे भगा कर ले गया है। इस मामले में गुरुवार को पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें फैसला हुआ कि दोनों पक्ष मिलकर युवती की तलाश करेंगें। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचायत के फैसले को दरकिनार करते हुए युवती के परिजनों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर शुक्रवार को युवक की मां और बहन को घर से जबरन खींच कर पिटाई कि फिर घंटे तक घर में बंधक बनाकर पिटाई की। फिर उन्हे निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया। स्थानीय थाना-प्रभारी हरि सिंह ने कहा कि शनिवार को युवती को दो भाईयों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Image
सिंहासन हिल उठे राजवंशों ने भृकुटी तानी थी, बूढ़े भारत में आई फिर से नयी जवानी थी, गुमी हुई आज़ादी की कीमत सबने पहचानी थी, दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी। चमक उठी सन सत्तावन में, वह तलवार पुरानी थी, बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। कानपूर के नाना की, मुँहबोली बहन छबीली थी, ...

यह क्या हो रहा है

Image
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया पहला वनडे मैच ऑस्ट्रेलिया ने 4 रन से जीत िलया है। भारत को अंितम ओवर में जीतने के िलए 9 रन बनाने थे लेिकन वह इस ओवर में मात्र 5 रन ही बना सका इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 292 रनों का लक्ष्य भारत को िदया था लेिकन 50 ओवर के खेल में भारत की टीम 288 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 िवकेट पर 292 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेिकन जल्दी उनका फैसला गलत सािबत होता िदखा जब भारत को शानदार शुरुआत दिलाते हुए आशीष नेहरा ने मैच के दूसरे ही ओवर मे आस्ट्रेलिया को पहला झटका दे िदया। शेन वॉटसन उनकी सीधी गेंद पर चूक गये और अंपायर ने उन्हे पगबाधा आऊट करार देने में जरा भी देर नही की।