आखिर कब रुकेगा मौत का यह सिलसिला
कभी भंडारा तो कभी साडी वितरण, कही शर्धा तो कही मजबूरी बस इन्ही कारणों से लोगो का एक हुजूम इकट्ठा हो जाता है और परिणाम दुनिया देखती है आज जब मैंने प्रतापगढ़ मैं कृपालु महाराज के भंडारा मैं गेट गिरने कि खबर देखि तो सहसा विस्वास ही नहीं हुआ. मेरे मन मैं एक सवाल कोंध रहा था कि यह निर्माण किसने किया था, क्या अब आश्रमों में हो रहे निर्माण में भी मिलावट का काम शुरू हो गया है , आखिर किसने लाखों लोगों कि आस्था और विस्वास के साथ धोखा किया है. कब तक लोगों को ऐसे ही जान देनी होगी पिछले दस सालों में हजारों ने आस्था के नाम पर जान दी है
प्रतापगढ जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर मनगढ़ (कुंडा) में संत कृपालु महाराज का आश्रम है। आश्रम में भंडारा चल रहा था जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल थे। प्रतापगढ के कुंड़ा इलाके में राम जानकी मंदिर का निर्माणाधीन गेट गिरने से मची भगदड़ में अभी तक 65 लोगों के मरने की पुष्टि हुई और 200 से ज्यादा घायल हैं। घायलों को कुंड़ा में कृपालु जी के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं।
आखिर कब रुकेगे यह मौत
मार्च, 2010- कृपालु महाराज के आश्रम में मची भगदड़ में 60 लोगों की जान गई,
जनवरी, 2010- गंगासागर मेले में भगदड़ से सात तीर्थयात्री मारे गए हैं.
दिसंबर, 2009- गुजरात में धौराजी के श्रीनाथजी मंदिर में भगदड़, नौ की मौत और 15 से ज़्यादा घायल
सितंबर, 2008- राजस्थान के चामुंडा मंदिर में भगदड़ में 224 लोगों की मौत
अगस्त, 2008 - हिमाचल प्रदेश के नैना देवी मंदिर में भगदड़, 145 लोगों की मौत हो गई.
नवंबर, 2006 - उड़ीसा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में चार लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए. जनवरी, 2005 - महाराष्ट्र के दूरवर्ती मंढारा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 265 लोग मारे गए.
अगस्त, 2003 - नासिक में कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में 30 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई.
यह तो कुछ थोड़े से मौत के आंकड़े है, जिन्हें देखकर या जानकर किसी बाबा, महत और प्रशाशन कि आँख अब तक तो नहीं खुली. सबने मिलकर मौत का एक और तांडव देखा. और अगर ऐसे ही आयोजनों में खिलवाड़ होते रहे तो भविष्य में और भी तांडव होंगे जारी.....

Comments
Post a Comment