इन कारणों से हुई धोनी की विजय
भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से धूल चटाकर वर्ल्डकप 2011 के फाइनल में जगह बना ली है। मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान को हार के लिए अपने देश से माफी मांगनी पड़ी। अपने चिरप्रतिद्वंदी के खिलाफ मिली जीत हर मायने में खास है। वैसे तो मैच में भारत की सबसे बड़ी बात रही टीम के हर सदस्य का विजयी योगदान करना , लेकिन इन पांच कारणों ने मुकाबले में भारत का पलड़ा पाकिस्तान से भारी कर दिया।
गजब की गेंदबाजी
मुकाबले से पहले टीम इंडिया की गेंदबाजी को हमेशा आड़े हाथों ही लिया गया था, लेकिन धोनी के धुरंधरों ने २६० रन के मामूली स्कोर को बचाकर अपनी गेंदबाजी की धार दिखा दी। हालांकि भारत के लिए पाकिस्तान के वहाब रियाज जैसा प्रदर्शन किसी गेंदबाज ने नहीं किया, लेकिन फिर भी वो एक इकाई के रूप में पाक से बीस साबित हुए। भारत के लिए उसके सीनियर से लेकर पार्टटाइमर गेंदबाजों तक ने योगदान किया। गेंदबाजी आक्रमण की कमान एक बार फिर जहीर खान के हाथ में रही। जहीर ने पहला और अंतिम विकेट झटककर टीम की मदद की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्लॉप रहे आशीष नेहरा ने दिखा दिया कि उनके पास अनुभव की कमी नहीं हैं और वो अब भी भारतीय गेंदबाजी को धार देने का माद्दा रखते हैं। नेहरा ने पहले कसी हुई गेंदबाजी से पाक बल्लेबाजों को रन के लिए तरसाया और फिर अहम विकेट निकालकर उन पर दबाव बनाया।
सुरेश रैना का रहना रहा प्लस प्वाइंट
सुरेश रैना को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में यूसुफ पठान की जगह एकादश में शामिल किया गया था। पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने इस रणनीति को जारी रखा और रैना ने भी अपने कप्तान को बिल्कुल निराश नहीं किया। एक ओर जहां रैना ने शीर्ष क्रम के धराशायी होने के बाद टीम को २६० रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, वहीं दूसरी ओर रैना ने अपनी फुर्ती से टीम के लिए १५-२० रन बचाकर जीत में सहायता की।
सीनियर खिलाड़ियों ने पलटी बाजी
मैच से पहले ये चर्चा हो रही थी कि नेहरा और हरभजन जैसे सीनियर गेंदबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डाले अंतिम घातक ओवर के बाद से पूरा देश जैसे नेहरा के खिलाफ हो गया था। लेकिन नेहरा ने जबरदस्त वापसी करते हुए दिखा दिया कि वो टीम के सीनियर क्यों हैं। नेहरा ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। वहीं दूसरी ओर हरभजन सिंह ने भी अहम मौकों पर टीम को सफलता दिलाकर पाकिस्तान पर दबाव बनाने में मदद की।
फील्डिंग गजब की
भारतीय टीम का पलड़ा पाकिस्तान से फील्डिंग के मामले में भी भारी रहा। जहां एक ओर पाकिस्तान ने अहम मौकों पर कैच टपकाकर अपने लिए मुसीबतें खड़ी कीं, वहीं दूसरी ओर भारत के लिए सुरेश रैना, विराट कोहली, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंडुलकर जैसे फील्डरों ने बाउंड्री रोककर टीम की जीत में अहम योगदान किया। कमेंट्री बॉक्स में भी भारत की फील्डिंग चर्चा का विषय बनी रही। पूर्व पाक खिलाड़ी भी टीम इंडिया के इस एक्स फैक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
युवराज का वाय फैक्टर
कभी गेंद से तो कभी बल्ले से तो कभी दोनों से, युवराज हर मैच के हीरो बन जाते हैं। युवराज ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से सबसे बड़ा अंतर पैदा किया। युवराज ने ना सिर्फ रनों की गति पर नियंत्रण रखा, बल्कि अहम दो विकेट लेकर भी मैच का रुख बदलकर रख दिया।

Comments
Post a Comment