ये हैं दुनिया के पांच सबसे कर्जदार देश

आपको यह जानकार हैरानी होगी की दुनिया के सबसे विकसित देशों में शुमार देश ही दुनिया के पांच सबसे कर्जदार देशों में शामिल हैं दरअसल इन देशों की अर्थव्यवस्था ने कर्ज का लबादा ओढ़ा हुआ है और अब जब यह लबादा फटने लगा है तो इसमें से कंगाली की तस्वीर दिखने लगी है। इनमें से पांच सबसे
कर्जदार देश ये हैं-


यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका

कुल कर्ज- 14.590 ट्रिलियन डॉलर
प्रति व्यक्ति कर्ज- $46,929
कर्ज जीडीपी का प्रतिशत- 94%

दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका दुनिया का सबसे कर्जदार देश है। जो
इसकी कुल जीडीपी का 94 प्रतिशत है अमेरिका का कर्ज खतरनाक स्तर तक बढ़
चुका है। अमेरिका पर सबसे ज्यादा विदेशी कर्ज है

ब्रिटेन

कुल कर्ज- 8.981 ट्रिलियन डॉलर
प्रति व्यक्ति कर्ज- 144,338 डॉलर
कुल जीडीपी का प्रतिशत कर्ज - 400%

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था एक गहरे आर्थिक संकट में फंसती जा रही है देश का
बजट घाटा 156 अरब पाउंड्स तक बढ़ चुका है आर्थिक जानकारों के मुताबिक
ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में आगे गिरावट के आसार हैं।

जर्मनी
कुल कर्ज- 4.713 ट्रिलियन डॉलर
प्रति व्यक्ति कर्ज- 57,755 डॉलर
कुल जीडीपी का प्रतिशत कर्ज-142%


रईस देशों में गिने जाने वाले जर्मनी की हालत भी अमेरिका की तरह पतली है।
जर्मनी का बजट घाटा 2.3 प्रतिशत बढ़ चुका है यूरो जोन के देशों में
जर्मनी की आर्थिक हालत भी चिंताजनक बने हुए हैं।


फ्रांस
कुल कर्ज- 4.698 ट्रिलियन डॉलर
प्रति व्यक्ति कर्ज- 74,619 डॉलर
कुल जीडीपी का प्रतिशत कर्ज-182%

फ्रांस की आर्थिक समस्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है फ्रांस का बजट घाटा 6%
के खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है और यहां बेरोजगारी और बेघर लोगों की
तादाद लगातार बढ़ रही है।

नीदरलैंड
कुल कर्ज- 3.733 ट्रिलियन डॉलर
प्रति व्यक्ति कर्ज- 225,814 डॉलर
जीडीपी का कुल प्रतिशत कर्ज- 471%

2008 में आई आर्थिक मंदी ने इस देश को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया था और अभी तक यह उससे उबरा नहीं है और एक बार फिर आर्थिक परेशानी इसके सामने खड़ी है। इससे निबटने के लिए इस देश को कई कड़े कदम उठाने होंगे।   

 साभार दैनिक भास्कर 

Comments

Popular posts from this blog

मेरी ही बातें बताता है कोई