कब तक जान लेगा बाउंसर

ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज फिलिप ह्यूज नहीं रहे। वह दो दिन से कोमा में थे। गुरुवार (27 नवंबर 2014) को उन्‍होंने आखिरी सांस ली। वह न्यू साउथ वेल्स के 22 वर्षीय गेंदबाज सीन एबोट की एक बाउंसर गेंद से चोटिल होकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस समय वह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर घेरेलू शैफील्ड शील्ड ट्रॉफी का मैच खेल रहे थे। वह 63 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे कि एबॉट की एक बाउंसर गेंद से चोटिल होकर वह मैदान पर ही ढेर हो गए। करीब 40 मिनट तक मैदान में ही उनका इलाज किया गया। लेकिन हालत नहीं सुधरी। तब एयर एंबुलेंस से उन्‍हें सेंट विंसेंट अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां उनके सिर की आपात सर्जरी की गई। लेकिन सर्जरी के बाद से ही वह कोमा में थे और फिर कभी नहीं उठ सके।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर घेरेलू शैफील्ड शील्ड ट्रॉफी के मैच में वह ह्यूज 63 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यू साउथ वेल्स के 22 वर्षीय गेंदबाज सीन एबोट की एक गेंद को हुक करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन शॉट चूक गए और गेंद सीधे उनके सिर के पीछे जा लगी। ह्यूज ने बाउंसर लगने के बाद पहले अपने हाथ घुटने पर रखे और फिर वे ग्राउंड पर मुंह के बल गिर गए। ह्यूज की हालत को देखकर मेडिकल स्टाफ और मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी दौड़कर उनके पास आए। ह्यूज को चोट लगने के बाद मेडिकल स्टाफ ने मैदान पर ही तुरंत मुंह से सांस देने का प्रयास किया और सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही करीब 40 मिनट तक उनका इलाज किया गया। लेकिन उन्‍हें होश नहीं आया। तब उन्हें एयर एंबुलेंस में वेंटिलेटर पर रखा गया और सेंट विसेंट अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
ओपनर बल्लेबाज ह्यूज को भारत के खिलाफ चार दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में क्लार्क की जगह ऑस्ट्रेलिया में शामिल किया जाना था। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ताओं ने बताया, चोटिल क्लार्क की जगह सबसे उपयुक्त बल्लेबाज ह्यूज थे। उन्होंने ओपनर के तौर पर कई मर्तबा ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त शुरुआत दिया था।
बाएं हाथ के बल्लेबाज ह्यूज ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला टेस्ट 26 फरवरी, 2009 को खेला था। उन्होंने अपने करियर में 26 टेस्ट खेले और 32.65 की औसत से 1535 रन बनाए। इस दौरान तीन शतक और सात अर्धशतक लगाए। उनका बेस्ट स्कोर 160 रन था।
 
 16 साल पहले हुई थी भारतीय क्रिकेटर की मौत
16 साल पहले 1998 में भारतीय क्रिकेटर रमन लांबा की भी मौत सिर में गेंद लगने के कारण हुई हुई थी। वे बांग्लादेश के ढाका में क्लब क्रिकेट खेल रहे थे। पॉवर शॉर्ट लेग पर फील्डिंग के दौरान रमन के सिर पर एक तेज शॉट लगा। चोटिल लांबा को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

Comments

Popular posts from this blog

मेरी ही बातें बताता है कोई