मुंबई पर आतंकी हमला करने वाले अजमल कसाब के आखिरी सफर का ब्योरा: २० नवंबर 2012 रात १ बजे : तीन गाडिय़ों का काफिला ऑर्थर रोड जेल से बाहर निकला। इसमें एक सफेद स्कोर्पियो भी थी। इसमें सात कमांडो भी मौजूद थे। काफिला पुणे के येरवदा जेल की ओर जा रहा था। सुबह ४ बजे : काफिला पुणे के येरवडा जेल पहुंचा। कसाब को अंडा सेल ले जाया गया। बाहर चार गार्ड लगाए गए। डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण किया। महज पांच सौ मीटर की दूरी पर फांसी की तैयारी पूरी थी। सुबह होने पर : डॉक्टरों ने कसाब की फिर जांच की। वजन, ऊंचाई जैसे आंकड़े लिए। दिन में उसे नाश्ता और खाना भी दिया गया। इस बीच डॉक्टर उसके व्यवहार पर भी नजर जमाए हुए थे। शाम को : दाढ़ी और बाल काटे गए। फिर कसाब ने स्नान किया। रात को : जेल अधिकारी ने खाने को लेकर कसाब की पसंद पूछी। कसाब ने कहा, 'जो दोगे खा लूंगा।' उसे रोटी, दाल और चावल दिया गया। साथ में कढ़ी और प्याज। रात ९ बजे : कसाब सोने चला गया। बुधवार सुबह ४ बजे : गार्ड कसाब को उठाने अंडा सेल पहुंचे। उससे प्रार्थना करने के बारे म...
Posts
राष्ट्रपति की शक्तियां और कर्तव्य
- Get link
- X
- Other Apps
संविधान के संरक्षक राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बेहद रस्मी होता है। राष्ट्रीय महत्व के इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति की शक्तियों और कर्तव्यों समेत शपथ ग्रहण पर एक नजर: गणराज्य 26 जनवरी, 1950 को संविधान के अस्तित्व में आने के साथ ही देश ने 'संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य' के रूप में नई यात्रा शुरू की। परिभाषा के मुताबिक गणराज्य का आशय होता है कि राष्ट्र का मुखिया निर्वाचित होगा जिसको राष्ट्रपति कहा जाता है। राष्ट्रपति अनुच्छेद 52 : भारत का एक राष्ट्रपति होगा अनुच्छेद 53 : संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी। वह इसका उपयोग संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से करेगा। इसकी अपनी सीमाएं भी हैं : 1. यह संघ की कार्यपालिका शक्ति (राज्यों की नहीं) होती है जो उसमें निहित होती है। 2. संविधान के अनुरूप ही उन शक्तियों का प्रयोग किया जा सकता है। 3. सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर की हैसियत से की जाने वाली शक्ति का उपयोग विधि के अनुरूप होना चाहिए। शपथ ग्रहण (अनुच्छेद 60) प्रत्येक राष्ट्रपति अपना पद ग्रहण करने से पहले देश...
ये हैं दुनिया के पांच सबसे कर्जदार देश
- Get link
- X
- Other Apps
आपको यह जानकार हैरानी होगी की दुनिया के सबसे विकसित देशों में शुमार देश ही दुनिया के पांच सबसे कर्जदार देशों में शामिल हैं दरअसल इन देशों की अर्थव्यवस्था ने कर्ज का लबादा ओढ़ा हुआ है और अब जब यह लबादा फटने लगा है तो इसमें से कंगाली की तस्वीर दिखने लगी है। इनमें से पांच सबसे कर्जदार देश ये हैं- यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका कुल कर्ज- 14.590 ट्रिलियन डॉलर प्रति व्यक्ति कर्ज- $46,929 कर्ज जीडीपी का प्रतिशत- 94% दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका दुनिया का सबसे कर्जदार देश है। जो इसकी कुल जीडीपी का 94 प्रतिशत है अमेरिका का कर्ज खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है। अमेरिका पर सबसे ज्यादा विदेशी कर्ज है ब्रिटेन कुल कर्ज- 8.981 ट्रिलियन डॉलर प्रति व्यक्ति कर्ज- 144,338 डॉलर कुल जीडीपी का प्रतिशत कर्ज - 400% ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था एक गहरे आर्थिक संकट में फंसती जा रही है देश का बजट घाटा 156 अरब पाउंड्स तक बढ़ चुका है आर्थिक जानकारों के मुताबिक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में आगे गिरावट के आसार हैं। जर्मनी कुल कर्ज- 4.713 ट्रिलियन डॉलर प्रति व्यक्ति कर्ज- 57,755 डॉलर कुल जीडीपी का प्रतिशत कर्ज-...
बेटे का कफ़न
- Get link
- X
- Other Apps
चल हट बुढ़िया देखती नहीं पुलिस केस है कल से हम राजनवा के बारे में तुमसे पूछ रहे है अभी तक तो कहती रही कि तुम्हे उसका पता नहीं आज जब उसका डकैती के दौरान इनकौन्टर हो गया तो क्यों चिल्ला रही अभी तक तो डकैती का मॉल दकारती रही अब मुंह देख कर क्या करोगी उसे अब देखने से क्या फायदा क्या तुम अब उसे जिन्दा करोगी नाही भईया हमार बबुआ अइसन कबहू ना रहा जरूर तू सभे के कौनो ग़लतफ़हमी होई रहा हाँ एका संगत बीच में कछु गलत होई गवा रहा स्कूल से भाग के सनेमा वनेमा देखन लगा रहा पर हमरी समझ से इतना भी नाही कि ओके साथ हमका भी ई दिन देखे के पड़ा अब बाबू केकरा उम्मीद पर बाकि जिनगी कटी एक बबुआ का त हम बचपन्वे मा खो दी रही अनहि पर सगरो उम्मीद रही कहते बुधिया विलाप करते हुए दहाड़ मार कर गिर पड़ी ओंठों के बीच अनवरत बुदबुदाती रही बाबू फिर से विनती करत तानी तनी हमरे बाबू क चेहरवा त दिखा दिहित होई सकित है अभी जिन्दा होखब हे भगवन अब हम का करब दीना भगत उसको संभालने में लग गया अपने कलेजे पर पत्थर रख कर गमछे के एक कोर से कभी अपने आंसुओं को पोछता कभी राजन की माँ को संभालता उसके...
महान पत्रकार, पत्रकारिता जगत के सिरमौर - रूसी करंजिया
- Get link
- X
- Other Apps
"बाती बुझ गयी- देह दीप की व बाती जिससे अहंकार त्रस्त थे और नरभक्षी हवाएं बदहवास, आज का नवजात इतिहास- जब भी बोलेगा यही बोलेगा" पत्रकारिता जगत के निर्भीक महामानव रूसी करंजिया की याद आते ही उपरोक्त पंक्तियाँ बरबस होठों पर आ जाती हैं। एक पत्रकार बंधु ने रूसी को जब उपरोक्त पंक्तियाँ सुनाई तो रूसी करंजिया का मुखमंडल मुस्कान की झीनी आभा से दमक उठा था। उनके आसपास बैठे लोग चकित थे- उनकी आकृति की उर्जमायी छवि देखकर। रूसी करंजिया पंचानवे बसंत देख चुके थे। दुनिया को दिखा चुके थे कि निर्भीक एवं स्वतन्त्र पत्रकारिता के माने क्या होते हैं, कितने और क्या-क्या होते हैं उसके पहलू और पराक्रम। जाना तो था ही उन्हें, सो चले गए, किन्तु अपनी जो विरासत छोड़ गए उस पर, उनके जाते ही, एक चुनौतीबाचक प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है- है कोई शेर की छातीवाला वीर इस मीडिया में, जो रूसी करंजिया को आगे बाधा सके? रूसी करंजिया भारत में टेबोलायड पत्रकारिता के जनक माने जाते हैं। सही अर्थों में वे देश के प्रथम खोजी पत्रकार थे। ऐसे समय जब सारे अख़बार 'व्यवस्था पत्र' का चोला धारण कर रहे थे, करंजिया का अखबार व...
याद रहेगा साल 2011
- Get link
- X
- Other Apps
मारा गया लादेन दुनिया का सबसे कुख्यात आतंकवादी और अलकायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन इस साल 2 मई को अमेरिकी ऑपरेशन में मारा गया। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के उत्तर में मौजूद ऐबटाबाद में अमेरिकी कार्रवाई में लादेन के साथ तीन और लोग मारे गए। मारे गए लोगों में एक ओसामा बिन लादेन का बेटा भी था। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि मारे जाने के बाद लादेन की लाश को समुद्र में दफनाकर उसका नामोनिशान तक मिटा दिया। टीम इंडिया ने जीता विश्व कप इस साल 2 अप्रैल को गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी की जबर्दस्त बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 28 साल बाद विश्व कप क्रिकेट का खिताब जीत लिया था। इस जीत के साथ ही भारत अपनी सरजमीं पर फाइनल जीतने वाला पहला देश भी बन गया था। श्रीलंका के 274 रनों के जवाब में कप्तान धोनी ने विजयी छक्का जड़ा और भारत ने चार विकेट पर 277 रन बनाकर फाइनल मैच जीत लिया। जापान में तबाही बीते 11 मार्च को जापान में समुद्र में भूकंप के बाद आई सूनामी ने तबाही मचा दी थी। इस तबाही में 12 हजार से ज़्यादा लोग मारे गए थे जबकि कई लोगों का आज तक पता नहीं चला। रिक्टर...