Posts

ये हैं दुनिया के पांच सबसे कर्जदार देश

आपको यह जानकार हैरानी होगी की दुनिया के सबसे विकसित देशों में शुमार देश ही दुनिया के पांच सबसे कर्जदार देशों में शामिल हैं दरअसल इन देशों की अर्थव्यवस्था ने कर्ज का लबादा ओढ़ा हुआ है और अब जब यह लबादा फटने लगा है तो इसमें से कंगाली की तस्वीर दिखने लगी है। इनमें से पांच सबसे कर्जदार देश ये हैं- यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका कुल कर्ज- 14.590 ट्रिलियन डॉलर प्रति व्यक्ति कर्ज- $46,929 कर्ज जीडीपी का प्रतिशत- 94% दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका दुनिया का सबसे कर्जदार देश है। जो इसकी कुल जीडीपी का 94 प्रतिशत है अमेरिका का कर्ज खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है। अमेरिका पर सबसे ज्यादा विदेशी कर्ज है ब्रिटेन कुल कर्ज- 8.981 ट्रिलियन डॉलर प्रति व्यक्ति कर्ज- 144,338 डॉलर कुल जीडीपी का प्रतिशत कर्ज - 400% ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था एक गहरे आर्थिक संकट में फंसती जा रही है देश का बजट घाटा 156 अरब पाउंड्स तक बढ़ चुका है आर्थिक जानकारों के मुताबिक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में आगे गिरावट के आसार हैं। जर्मनी कुल कर्ज- 4.713 ट्रिलियन डॉलर प्रति व्यक्ति कर्ज- 57,755 डॉलर कुल जीडीपी का प्रतिशत कर्ज-...

बेटे का कफ़न

चल हट बुढ़िया देखती नहीं पुलिस केस है कल से हम राजनवा के बारे में तुमसे पूछ रहे है अभी तक तो कहती रही कि तुम्हे उसका पता नहीं आज जब उसका डकैती के दौरान इनकौन्टर हो गया तो क्यों चिल्ला रही अभी तक तो डकैती का मॉल दकारती रही अब मुंह देख कर क्या करोगी उसे अब देखने से क्या फायदा क्या तुम अब उसे जिन्दा करोगी नाही भईया हमार बबुआ अइसन कबहू ना रहा जरूर तू सभे के कौनो ग़लतफ़हमी होई रहा हाँ एका संगत बीच में कछु गलत होई गवा रहा स्कूल से भाग के सनेमा वनेमा देखन लगा रहा पर हमरी समझ से इतना भी नाही कि ओके साथ हमका भी ई दिन देखे के पड़ा अब बाबू केकरा उम्मीद पर बाकि जिनगी कटी एक बबुआ का त हम बचपन्वे मा खो दी रही अनहि पर सगरो उम्मीद रही कहते बुधिया विलाप करते हुए दहाड़ मार कर गिर पड़ी ओंठों के बीच अनवरत बुदबुदाती रही बाबू फिर से विनती करत तानी तनी हमरे बाबू क चेहरवा त दिखा दिहित होई सकित है अभी जिन्दा होखब हे भगवन अब हम का करब दीना भगत उसको संभालने में लग गया अपने कलेजे पर पत्थर रख कर गमछे के एक कोर से कभी अपने आंसुओं को पोछता कभी राजन की माँ को संभालता उसके...

महान पत्रकार, पत्रकारिता जगत के सिरमौर - रूसी करंजिया

Image
"बाती बुझ गयी- देह दीप की व बाती जिससे अहंकार त्रस्त थे और नरभक्षी हवाएं बदहवास, आज का नवजात इतिहास- जब भी बोलेगा यही बोलेगा" पत्रकारिता जगत के निर्भीक महामानव रूसी करंजिया की याद आते ही उपरोक्त पंक्तियाँ बरबस होठों पर आ जाती हैं। एक पत्रकार बंधु ने रूसी को जब उपरोक्त पंक्तियाँ सुनाई तो रूसी करंजिया का मुखमंडल मुस्कान की झीनी आभा से दमक उठा था। उनके आसपास बैठे लोग चकित थे- उनकी आकृति की उर्जमायी छवि देखकर। रूसी करंजिया पंचानवे बसंत देख चुके थे। दुनिया को दिखा चुके थे कि निर्भीक एवं स्वतन्त्र पत्रकारिता के माने क्या होते हैं, कितने और क्या-क्या होते हैं उसके पहलू और पराक्रम। जाना तो था ही उन्हें, सो चले गए, किन्तु अपनी जो विरासत छोड़ गए उस पर, उनके जाते ही, एक चुनौतीबाचक प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है- है कोई शेर की छातीवाला वीर इस मीडिया में, जो रूसी करंजिया को आगे बाधा सके? रूसी करंजिया भारत में टेबोलायड पत्रकारिता के जनक माने जाते हैं। सही अर्थों में वे देश के प्रथम खोजी पत्रकार थे। ऐसे समय जब सारे अख़बार 'व्यवस्था पत्र' का चोला धारण कर रहे थे, करंजिया का अखबार व...

याद रहेगा साल 2011

मारा गया लादेन दुनिया का सबसे कुख्यात आतंकवादी और अलकायदा का सरगना ओसामा बिन लादेन इस साल 2 मई को अमेरिकी ऑपरेशन में मारा गया। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के उत्तर में मौजूद ऐबटाबाद में अमेरिकी कार्रवाई में लादेन के साथ तीन और लोग मारे गए। मारे गए लोगों में एक ओसामा बिन लादेन का बेटा भी था। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि मारे जाने के बाद लादेन की लाश को समुद्र में दफनाकर उसका नामोनिशान तक मिटा दिया। टीम इंडिया ने जीता विश्व कप इस साल 2 अप्रैल को गौतम गंभीर और महेंद्र सिंह धोनी की जबर्दस्त बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 28 साल बाद विश्व कप क्रिकेट का खिताब जीत लिया था। इस जीत के साथ ही भारत अपनी सरजमीं पर फाइनल जीतने वाला पहला देश भी बन गया था। श्रीलंका के 274 रनों के जवाब में कप्तान धोनी ने विजयी छक्का जड़ा और भारत ने चार विकेट पर 277 रन बनाकर फाइनल मैच जीत लिया। जापान में तबाही बीते 11 मार्च को जापान में समुद्र में भूकंप के बाद आई सूनामी ने तबाही मचा दी थी। इस तबाही में 12 हजार से ज़्यादा लोग मारे गए थे जबकि कई लोगों का आज तक पता नहीं चला। रिक्टर...
Image

क्‍या है जन लोकपाल बिल

अन्ना हजारे जन लोकपाल बिल पारित कराने के लिए आमरण अनशन कर रहे हैं। वह जो बिल पारित कराना चाहते हैं, उसे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस संतोष हेगड़े, वक़ील प्रशांत भूषण और आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल ने मिलकर तैयार किया है। - इस बिल में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए केंद्र में लोकपाल और राज्य में लोकायुक्तों की नियुक्ति का प्रस्ताव है. - इनके कामकाज में सरकार और अफसरों का कोई दखल नहीं होगा. - भ्रष्टाचार की कोई शिकायत मिलने पर लोकपाल और लोकायुक्तों को साल भर में जांच पूरी करनी होगी. - अगले एक साल में आरोपियों के ख़िलाफ़ केस चलाकर क़ानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और दोषियों को सज़ा मिलेगी. - यही नहीं भ्रष्टाचार का दोषी पाए जाने वालों से नुकसान की भरपाई भी कराई जाएगी. - अगर कोई भी अफसर वक्त पर काम नहीं करता जैसे राशन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनाता तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा. - 11 सदस्यों की एक कमेटी लोकपाल और लोकायुक्त की नियुक्ति करेगी. - लोकपाल और लोकायुक्तों के खिलाफ आरोप लगने पर भी फौरन जांच होगी. - जन लोकपाल विधेयक में सीवीसी और सीबीआई के एंटी क...

इन कारणों से हुई धोनी की विजय

भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से धूल चटाकर वर्ल्डकप 2011 के फाइनल में जगह बना ली है। मैच के बाद पाकिस्‍तानी कप्‍तान को हार के लिए अपने देश से माफी मांगनी पड़ी। अपने चिरप्रतिद्वंदी के खिलाफ मिली जीत हर मायने में खास है। वैसे तो मैच में भारत की सबसे बड़ी बात रही टीम के हर सदस्य का विजयी योगदान करना , लेकिन इन पांच कारणों ने मुकाबले में भारत का पलड़ा पाकिस्तान से भारी कर दिया। गजब की गेंदबाजी मुकाबले से पहले टीम इंडिया की गेंदबाजी को हमेशा आड़े हाथों ही लिया गया था, लेकिन धोनी के धुरंधरों ने २६० रन के मामूली स्कोर को बचाकर अपनी गेंदबाजी की धार दिखा दी। हालांकि भारत के लिए पाकिस्तान के वहाब रियाज जैसा प्रदर्शन किसी गेंदबाज ने नहीं किया, लेकिन फिर भी वो एक इकाई के रूप में पाक से बीस साबित हुए। भारत के लिए उसके सीनियर से लेकर पार्टटाइमर गेंदबाजों तक ने योगदान किया। गेंदबाजी आक्रमण की कमान एक बार फिर जहीर खान के हाथ में रही। जहीर ने पहला और अंतिम विकेट झटककर टीम की मदद की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्लॉप रहे आशीष नेहरा ने दिखा दिया कि उनके पास अनुभव की कमी नहीं हैं और वो अब भी भारतीय गेंदबाजी क...