Posts

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश होंगे

Image
केंद्र सरकार ने सोमवार (5 अगस्त 2019) को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया. इसके लिए राष्ट्रपति ने संविधान आदेश (जम्मू-कश्मीर के लिए) 2019 पर दस्तखत कर दिए. संसद सत्र चालू होने की वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में इससे जुड़ा संकल्प भी पेश किया. थोड़ी ही देर बाद सरकार ने इस बारे में अधिसूचना भी जारी कर दी. अनुच्छेद 370 के निष्प्रभावी होते ही राज्य के पुनर्गठन का रास्ता साफ हो गया. शाह ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक भी पेश कर दिया, जिसके तहत जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग को केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा. राज्यसभा में हंगामे के बीच हुई चर्चा का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि हमारा इरादा केंद्र शासित राज्य की व्यवस्था को लंबे समय तक बनाए रखने का नहीं है. उचित समय आने पर हम फिर राज्य बना देंगे. नेहरू ने कहा था कि 370 घिस जाएगी, 70 साल में ऐसा नहीं हुआ- अमित शाह अमित शाह बोले- नेहरूजी ने भी कहा था कि 370 घिसते-घिसते घिस जाएगी, लेकिन उन्होेंने इसे इतने जतन से रखा कि ये 70 साल में घिसी नहीं. टेम्परेरी शब्द 70 साल तक कैसे...

जम्मू-कश्मीर राज्यपुनर्गठन विधेयक राज्यसभा से पारित, मोदी ने शाह को दी बधाई

Image
जम्मू-कश्मीर राज्यपुनर्गठन विधेयक राज्यसभा में पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी. - जम्मू-कश्मीर राज्यपुनर्गठन विधेयक राज्यसभा से पारित. विधेयक के पक्ष में 125 और विपक्ष में 61 वोट पड़े. -   वोटिंग के दौरान मशीन में खराबी आयी. राज्‍यसभा अध्‍यक्ष वेंकैया नायडू ने कहा - मशीन में खराबी आने के कारण पहले की तरह स्लिप के जरिए वोटिंग किया जाएगा. -   गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में कहा, अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था, आखिर कब तक एक अस्थायी प्रावधान को बने रहने की अनुमति दी जा सकती है. -  जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की वजह से 41,000 से अधिक लोगों की जान गई, इन मौतों के लिए किसकी नीति जिम्मेदार है. -  अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद जम्मू कश्मीर वास्तविक अर्थो में भारत का अभिन्न हिस्सा बन जाएगा. -   अमित शाह ने कहा,  पंडित नेहरू ने कहा था कि 370 घिसते घिसते घिस जाएगा, लेकिन कुछ लोगों ने इसे संभालकर रखा. -   शाह ने कहा, अनुच्छेद 370 और 35ए हटने से घाटी का भला होने वाला है और वह पूरी तरह हमारे ...
Image
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं अधरं मधुरं वदनं हृदयं मधुरं गमनं मधुरं, मधुराधिपतेरखिलं मधुरम् ॥1॥ मधुरं, नयनं मधुरं हसितं मधुरम्। आपके होंठ मधुर हैं, आपका मुख मधुर है, आपकी ऑंखें मधुर हैं, आपकी मुस्कान मधुर है, आपका हृदय मधुर है, आपकी चाल मधुर है, मधुरता के ईश हे श्रीकृष्ण! आपका सब कुछ मधुर है ॥1॥ वचनं मधुरं चरितं मधुरं, वसनं मधुरं वलितं मधुरम्। चलितं मधुरं भ्रमितं मधुरं, मधुराधिपतेरखिलं मधुरम् ॥2॥ आपका बोलना मधुर है, आपके चरित्र मधुर हैं, आपके वस्त्र मधुर हैं, आपका तिरछा खड़ा होना मधुर है, आपका चलना मधुर है, आपका घूमना मधुर है, मधुरता के ईश हे श्रीकृष्ण! आपका सब कुछ मधुर है ॥2॥ वेणुर्मधुरो रेणुर्मधुर, पाणिर्मधुरः पादौ मधुरौ। नृत्यं मधुरं सख्यं मधुरं, मधुराधिपतेरखिलं मधुरम् ॥3॥ आपकी बांसुरी मधुर है, आपके लगाये हुए पुष्प मधुर हैं, आपके हाथ मधुर हैं, आपके चरण मधुर हैं , आपका नृत्य मधुर है, आपकी मित्रता मधुर है, मधुरता के ईश है श्रीकृष्ण! आपका सब कुछ मधुर है ॥3॥ गीतं मधुरं पीतं मधुरं, भुक्तं मधुरं सुप्तं मधुरम् । रूपं मधुरं तिलकं मधुरं, मधु...
Image
मशहूर टीवी जर्नलिस्ट बरखा दत्त भी यौन शोषण का शिकार हुईं थीं बरखा ने 02 Dec 15 बुधवार को लॉन्च हुई अपनी किताब ‘This Unquiet Land - Stories from India's Fault Lines’ में इसका जिक्र किया है। - बरखा लिखती हैं- “ मैं 10 साल की भी नहीं थी , जब पहली बार मेरा यौन शोषण हुआ। यौन शोषण करने वाला कोई और नहीं बल्कि दूर के एक रिश्तेदार थे। वे कुछ वक्त के लिए हमारे घर रहने आए थे। दूसरे पंजाबी घरों की तरह मेरे घर के दरवाजे भी रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए खुले रहते थे। आज मैं उस रिश्तेदार के अपनी फैमिली के साथ रिश्तों को याद नहीं कर पाती। लेकिन एक बच्चे की नजर में वह दूर का प्यारा चाचा या मामा था। मुझे लगता था कि मैं अपने घर में सेफ हूं। ” - “ केवल यह सोच पाती हूं कि एक ऐसा आदमी जिसकी पीठ पर बैठकर आप खुले में खेलते हों , क्या वह राक्षस साबित हो सकता है ? बचपन में हम समझ नहीं पाते कि हमारे साथ क्या हो रहा है। लेकिन मैं उस चेहरे के पीछे छिपे दरिंदे और उसकी गंदगी को नहीं पहचान पाई। हम आज भी अपने बच्चों को ‘ गुड और बैड टच ’ के बारे में ज्यादा समझा नहीं पाए हैं। शुरुआत में कुछ मौकों के बाद मैं...
विदिशा हम शार्मिंदा हैं शाम को ऑफिस पहुंचा। कुछ जरूरी काम निपटाने के बाद फेसबुक लॉग इन किया, तो गोंडा में विदिशा सिंह के आत्महत्या करने की खबर पढ़ी। थोड़ी देर में उसका सुसाइड नोट भी मिल गया। जिसे पढ़कर मन में एक साथ अनेक सवाल उभर आए। मैं विदिशा को तो नहीं जानता, लेकिन गोंडा और फातिमा स्कूल को जानता हूं। गोंडा जहां मैं पैदा हुआ, पला-बढ़ा और अपनी स्नातक तक की पढाई की। और कुछ लोगों को देखते और पढ़ते हुए पत्रकारिता को अपना कॅरियर चुना। फातिमा को इसलिए जानता हूं कि बच्चे को फातिमा में  पढ़ाना कभी गर्व की बात होती थी, अभी पता नहीं। और अब शायद गर्व होना भी नहीं चाहिए। क्योंकि जिस स्कूल के गुरु इतने क्रूर हों कि उनके शिष्य सुसाइड नोट लिखकर जान दे दें, उस स्कूल पर कोई गर्व कर भी कैसे सकता है। विदिशा की मौत के बाद अनेक संगठन और स्कूलों के बच्चे कैंडल मार्च निकाल कर न्याय की मांग कर रहे हैं, इससे जहां एक तरफ तो मन को शांति मिलती है कि चलो आवाज तो उठी। वहीं दूसरी तरफ जब मैं यह सोचता हूं कि आखिर हमने बच्चों की परवरिश में कौन सी कमी रखी, जो आज वे राइट और रॉन्ग बोलने के बजाय सुसाइड कर रहे हैं। आखिर...
Image
आपने तीन बार में शपथ-पत्र पढ़ा, बधाई हो आपको उपमुख्यमंत्री बनाते है डिटेल्स हिंदुस्तान से.......   राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ),   जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और कांग्रेस   महागठबंधन के नेता   नीतीश कुमार   ने आज पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली ।       कुमार को राज्य के 35 वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल रामनाथ कोविद ने यहां एतिहासिक गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके बाद राज्यपाल ने राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ) के तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। वहीं  राजद  अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव नीतीश सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। तेज प्रताप यादव ने गोपनीयता की शपथ लेते समय (अपेक्षित) शब्द के स्थान पर (उपेक्षित) शब्द कह दिया जिसके कारण राज्यपाल कोविद ने यादव को दोबारा गोपनीयता की शपथ लेने को कहा । दूसरी बार भी कुछ शब्दों के उच्चारण में जब श्री यादव अटके तब राज्यपाल ने उसे ठीक कराते हुए शपथ दिलायी। राजद  प्रमुख के दोनों ...

कब तक जान लेगा बाउंसर

Image
ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज  फिलिप ह्यूज नहीं रहे । वह दो दिन से कोमा में थे। गुरुवार (27 नवंबर 2014) को उन्‍होंने आखिरी सांस ली। वह न्यू साउथ वेल्स के 22 वर्षीय गेंदबाज सीन एबोट की एक बाउंसर गेंद से चोटिल होकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस समय वह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर घेरेलू शैफील्ड शील्ड ट्रॉफी का मैच खेल रहे थे। वह 63 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे कि एबॉट की एक बाउंसर गेंद से चोटिल होकर वह  मैदान पर ही ढेर हो गए । करीब 40 मिनट तक मैदान में ही उनका इलाज किया गया। लेकिन हालत नहीं सुधरी। तब एयर एंबुलेंस से उन्‍हें सेंट विंसेंट अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां उनके सिर की आपात सर्जरी की गई। लेकिन सर्जरी के बाद से ही वह कोमा में थे और फिर कभी नहीं उठ सके। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर घेरेलू शैफील्ड शील्ड ट्रॉफी के मैच में वह ह्यूज 63 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यू साउथ वेल्स के 22 वर्षीय गेंदबाज सीन एबोट की एक गेंद को हुक करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन शॉट चूक गए और गेंद सीधे उनके सिर के पीछे जा लगी। ह्यूज ने बाउंसर लगने के बाद पहले अपने हाथ घुटने पर रखे और फिर वे ग्राउंड पर मुंह...