Posts

Image
मशहूर टीवी जर्नलिस्ट बरखा दत्त भी यौन शोषण का शिकार हुईं थीं बरखा ने 02 Dec 15 बुधवार को लॉन्च हुई अपनी किताब ‘This Unquiet Land - Stories from India's Fault Lines’ में इसका जिक्र किया है। - बरखा लिखती हैं- “ मैं 10 साल की भी नहीं थी , जब पहली बार मेरा यौन शोषण हुआ। यौन शोषण करने वाला कोई और नहीं बल्कि दूर के एक रिश्तेदार थे। वे कुछ वक्त के लिए हमारे घर रहने आए थे। दूसरे पंजाबी घरों की तरह मेरे घर के दरवाजे भी रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए खुले रहते थे। आज मैं उस रिश्तेदार के अपनी फैमिली के साथ रिश्तों को याद नहीं कर पाती। लेकिन एक बच्चे की नजर में वह दूर का प्यारा चाचा या मामा था। मुझे लगता था कि मैं अपने घर में सेफ हूं। ” - “ केवल यह सोच पाती हूं कि एक ऐसा आदमी जिसकी पीठ पर बैठकर आप खुले में खेलते हों , क्या वह राक्षस साबित हो सकता है ? बचपन में हम समझ नहीं पाते कि हमारे साथ क्या हो रहा है। लेकिन मैं उस चेहरे के पीछे छिपे दरिंदे और उसकी गंदगी को नहीं पहचान पाई। हम आज भी अपने बच्चों को ‘ गुड और बैड टच ’ के बारे में ज्यादा समझा नहीं पाए हैं। शुरुआत में कुछ मौकों के बाद मैं...
विदिशा हम शार्मिंदा हैं शाम को ऑफिस पहुंचा। कुछ जरूरी काम निपटाने के बाद फेसबुक लॉग इन किया, तो गोंडा में विदिशा सिंह के आत्महत्या करने की खबर पढ़ी। थोड़ी देर में उसका सुसाइड नोट भी मिल गया। जिसे पढ़कर मन में एक साथ अनेक सवाल उभर आए। मैं विदिशा को तो नहीं जानता, लेकिन गोंडा और फातिमा स्कूल को जानता हूं। गोंडा जहां मैं पैदा हुआ, पला-बढ़ा और अपनी स्नातक तक की पढाई की। और कुछ लोगों को देखते और पढ़ते हुए पत्रकारिता को अपना कॅरियर चुना। फातिमा को इसलिए जानता हूं कि बच्चे को फातिमा में  पढ़ाना कभी गर्व की बात होती थी, अभी पता नहीं। और अब शायद गर्व होना भी नहीं चाहिए। क्योंकि जिस स्कूल के गुरु इतने क्रूर हों कि उनके शिष्य सुसाइड नोट लिखकर जान दे दें, उस स्कूल पर कोई गर्व कर भी कैसे सकता है। विदिशा की मौत के बाद अनेक संगठन और स्कूलों के बच्चे कैंडल मार्च निकाल कर न्याय की मांग कर रहे हैं, इससे जहां एक तरफ तो मन को शांति मिलती है कि चलो आवाज तो उठी। वहीं दूसरी तरफ जब मैं यह सोचता हूं कि आखिर हमने बच्चों की परवरिश में कौन सी कमी रखी, जो आज वे राइट और रॉन्ग बोलने के बजाय सुसाइड कर रहे हैं। आखिर...
Image
आपने तीन बार में शपथ-पत्र पढ़ा, बधाई हो आपको उपमुख्यमंत्री बनाते है डिटेल्स हिंदुस्तान से.......   राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ),   जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और कांग्रेस   महागठबंधन के नेता   नीतीश कुमार   ने आज पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली ।       कुमार को राज्य के 35 वें मुख्यमंत्री के रूप में राज्यपाल रामनाथ कोविद ने यहां एतिहासिक गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके बाद राज्यपाल ने राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ) के तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव को मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। वहीं  राजद  अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र तेजस्वी यादव नीतीश सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे। तेज प्रताप यादव ने गोपनीयता की शपथ लेते समय (अपेक्षित) शब्द के स्थान पर (उपेक्षित) शब्द कह दिया जिसके कारण राज्यपाल कोविद ने यादव को दोबारा गोपनीयता की शपथ लेने को कहा । दूसरी बार भी कुछ शब्दों के उच्चारण में जब श्री यादव अटके तब राज्यपाल ने उसे ठीक कराते हुए शपथ दिलायी। राजद  प्रमुख के दोनों ...

कब तक जान लेगा बाउंसर

Image
ऑस्ट्रेलिया के 25 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज  फिलिप ह्यूज नहीं रहे । वह दो दिन से कोमा में थे। गुरुवार (27 नवंबर 2014) को उन्‍होंने आखिरी सांस ली। वह न्यू साउथ वेल्स के 22 वर्षीय गेंदबाज सीन एबोट की एक बाउंसर गेंद से चोटिल होकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उस समय वह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर घेरेलू शैफील्ड शील्ड ट्रॉफी का मैच खेल रहे थे। वह 63 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे कि एबॉट की एक बाउंसर गेंद से चोटिल होकर वह  मैदान पर ही ढेर हो गए । करीब 40 मिनट तक मैदान में ही उनका इलाज किया गया। लेकिन हालत नहीं सुधरी। तब एयर एंबुलेंस से उन्‍हें सेंट विंसेंट अस्पताल पहुंचाया गया था। वहां उनके सिर की आपात सर्जरी की गई। लेकिन सर्जरी के बाद से ही वह कोमा में थे और फिर कभी नहीं उठ सके। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर घेरेलू शैफील्ड शील्ड ट्रॉफी के मैच में वह ह्यूज 63 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यू साउथ वेल्स के 22 वर्षीय गेंदबाज सीन एबोट की एक गेंद को हुक करने के लिए आगे बढ़े, लेकिन शॉट चूक गए और गेंद सीधे उनके सिर के पीछे जा लगी। ह्यूज ने बाउंसर लगने के बाद पहले अपने हाथ घुटने पर रखे और फिर वे ग्राउंड पर मुंह...
मुंबई पर आतंकी हमला करने वाले अजमल कसाब के आखिरी सफर का ब्‍योरा: २० नवंबर 2012 रात १ बजे : तीन गाडिय़ों का काफिला ऑर्थर रोड जेल से बाहर निकला। इसमें एक सफेद स्कोर्पियो भी थी। इसमें सात कमांडो भी मौजूद थे। काफिला पुणे के येरवदा जेल की ओर जा रहा था।  सुबह ४ बजे : काफिला पुणे के येरवडा जेल पहुंचा। कसाब को अंडा सेल ले जाया गया। बाहर चार गार्ड लगाए गए। डॉक्टरों की टीम ने परीक्षण किया। महज पांच सौ मीटर की दूरी पर फांसी की तैयारी पूरी थी।  सुबह होने पर : डॉक्टरों ने कसाब की फिर जांच की। वजन, ऊंचाई जैसे आंकड़े लिए। दिन में उसे नाश्ता और खाना भी दिया गया। इस बीच डॉक्टर उसके व्यवहार पर भी नजर जमाए हुए थे।  शाम को : दाढ़ी और बाल काटे गए। फिर कसाब ने स्नान किया।  रात को : जेल अधिकारी ने खाने को लेकर कसाब की पसंद पूछी। कसाब ने कहा, 'जो दोगे खा लूंगा।' उसे रोटी, दाल और चावल दिया गया। साथ में कढ़ी और प्याज।  रात ९ बजे : कसाब सोने चला गया।  बुधवार  सुबह ४ बजे : गार्ड कसाब को उठाने अंडा सेल पहुंचे। उससे प्रार्थना करने के बारे म...

राष्ट्रपति की शक्तियां और कर्तव्य

संविधान के संरक्षक राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम बेहद रस्मी होता है। राष्ट्रीय महत्व के इस विशेष अवसर पर राष्ट्रपति की शक्तियों और कर्तव्यों समेत शपथ ग्रहण पर एक नजर: गणराज्य 26 जनवरी, 1950 को संविधान के अस्तित्व में आने के साथ ही देश ने 'संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य' के रूप में नई यात्रा शुरू की। परिभाषा के मुताबिक गणराज्य का आशय होता है कि राष्ट्र का मुखिया निर्वाचित होगा जिसको राष्ट्रपति कहा जाता है। राष्ट्रपति अनुच्छेद 52 : भारत का एक राष्ट्रपति होगा अनुच्छेद 53 : संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी। वह इसका उपयोग संविधान के अनुसार स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से करेगा। इसकी अपनी सीमाएं भी हैं : 1. यह संघ की कार्यपालिका शक्ति (राज्यों की नहीं) होती है जो उसमें निहित होती है। 2. संविधान के अनुरूप ही उन शक्तियों का प्रयोग किया जा सकता है। 3. सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर की हैसियत से की जाने वाली शक्ति का उपयोग विधि के अनुरूप होना चाहिए। शपथ ग्रहण (अनुच्छेद 60) प्रत्येक राष्ट्रपति अपना पद ग्रहण करने से पहले देश...

ये हैं दुनिया के पांच सबसे कर्जदार देश

आपको यह जानकार हैरानी होगी की दुनिया के सबसे विकसित देशों में शुमार देश ही दुनिया के पांच सबसे कर्जदार देशों में शामिल हैं दरअसल इन देशों की अर्थव्यवस्था ने कर्ज का लबादा ओढ़ा हुआ है और अब जब यह लबादा फटने लगा है तो इसमें से कंगाली की तस्वीर दिखने लगी है। इनमें से पांच सबसे कर्जदार देश ये हैं- यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका कुल कर्ज- 14.590 ट्रिलियन डॉलर प्रति व्यक्ति कर्ज- $46,929 कर्ज जीडीपी का प्रतिशत- 94% दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका दुनिया का सबसे कर्जदार देश है। जो इसकी कुल जीडीपी का 94 प्रतिशत है अमेरिका का कर्ज खतरनाक स्तर तक बढ़ चुका है। अमेरिका पर सबसे ज्यादा विदेशी कर्ज है ब्रिटेन कुल कर्ज- 8.981 ट्रिलियन डॉलर प्रति व्यक्ति कर्ज- 144,338 डॉलर कुल जीडीपी का प्रतिशत कर्ज - 400% ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था एक गहरे आर्थिक संकट में फंसती जा रही है देश का बजट घाटा 156 अरब पाउंड्स तक बढ़ चुका है आर्थिक जानकारों के मुताबिक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में आगे गिरावट के आसार हैं। जर्मनी कुल कर्ज- 4.713 ट्रिलियन डॉलर प्रति व्यक्ति कर्ज- 57,755 डॉलर कुल जीडीपी का प्रतिशत कर्ज-...