Posts

Showing posts from November 9, 2009

राज को चुनौती, हिंदी में ही शपथ लेंगे अबू आजमी

Image
समाजवादी पार्टी के अबू आज़मी जिन्होंने ने पिछले महीने हुए विधानसभा आम चुनाव में 2 सीटों के जीत दर्ज की थी, एक सीट छोड़ दी हैं। आज़मी ने भिवंडी और मानखुर्द से जीत दर्ज की थी। उन्होंने भिवंडी सीट छोड़ने का फैला किया हैं। वे मानखुर्द से विधायक बने रहेंगें। संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर कहा की वे बिना किसी की परवाह किए महाराष्ट्र विधान सभा में हिंदी में शपथ लेंगें। उन्होंने जोर देकर कहा की यह उनकी अधिकार हैं,जो उन्हों संविधान द्वारा प्राप्त हुआ हैं। एमएनएस प्रमुख पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा की राज ठाकरे खुद तो अंग्रेजी में काम करते और बात करते हैं,पर राष्ट्रभाषा हिंदी का विरोध करते हैं। उन्होंने ने राज ठाकरे को चुनौती भरे लहजे में कहा की यदि राज ठाकरे मराठी भाषा को लेकर सच में गंभीर हैं तो महाराष्ट्र के ही गोंदिया जिले के नगरपरिषद जहाँ हर काम हिंदी में होता हैं,वहां मराठी भाषा में काम करवा के दिखाए। आज़मी ने कहा की सिर्फ गोंदिया में ही नहीं वरन विदर्भ के कई शहरों में लोग आपस में हिंदी में ही बातचीत करतें हैं। हालाँकि अजमी ने इस बात को स्पष्ट किया की वे मराठी ...

मनसे के विधायक निलंबित

Image
मुंबई. महाराष्ट्र विधानसभा में हिंदी में शपथ लेने के दौरान समाजवार्दी पार्टी के विधायक अबु आजमी की पिटाई करने वाले चार मनसे विधायकों को चार साल के लिए निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा में लाए गए एक प्रस्ताव के तहत यह कदम उठाया गया। इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्नी अशोक चव्हाण ने समाजवादी के नवनिर्वाचित विधायक अबू आसिम आजमी पर विधानसभा में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के विधायकों के हमले की कड़ी ¨नदा करते हुए कह चुके हैं कि किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जा सकता है। उप मुख्यमंत्नी छगन भुजबल ने भी श्री आजमी के साथ हुई हाथापाई की कड़ी ¨नदा करते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। शिवसेना के वरिष्ठ नेता और विधायक सुभाष देशाई ने इस घटना की कड़ी ¨नदा करते हुए कहा था कि हम लोग भी पिछले ४क् वर्षो से मराठी मुद्दे को उठाते रहे हैं लेकिन कभी ऐसा नहीं किया। भाजपा के विधायक दल के नेता एकनाथ खड्से ने भी इस घटना की ¨नदा की है। विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष गणपतराव देशमुख ने कहा कि मैं इस घटना की कड़े शब्दों में ¨नदा करता हूँ। इस तरह की घटना देश के इतिहास में कभी नहीं घ...