जम्मू-कश्मीर राज्यपुनर्गठन विधेयक राज्यसभा से पारित, मोदी ने शाह को दी बधाई
जम्मू-कश्मीर राज्यपुनर्गठन विधेयक राज्यसभा में पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दी.
- जम्मू-कश्मीर राज्यपुनर्गठन विधेयक राज्यसभा से पारित. विधेयक के पक्ष में 125 और विपक्ष में 61 वोट पड़े.
- वोटिंग के दौरान मशीन में खराबी आयी. राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने कहा - मशीन में खराबी आने के कारण पहले की तरह स्लिप के जरिए वोटिंग किया जाएगा.
- गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान था, आखिर कब तक एक अस्थायी प्रावधान को बने रहने की अनुमति दी जा सकती है.
- जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की वजह से 41,000 से अधिक लोगों की जान गई, इन मौतों के लिए किसकी नीति जिम्मेदार है.
- अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद जम्मू कश्मीर वास्तविक अर्थो में भारत का अभिन्न हिस्सा बन जाएगा.
- अमित शाह ने कहा, पंडित नेहरू ने कहा था कि 370 घिसते घिसते घिस जाएगा, लेकिन कुछ लोगों ने इसे संभालकर रखा.
- शाह ने कहा, अनुच्छेद 370 और 35ए हटने से घाटी का भला होने वाला है और वह पूरी तरह हमारे देश का अभिन्न अंग बन जाएगा.
- शाह ने कहा, मुझे पता है कि कुछ लोग मन बनाकर बैठे हैं कि इसका विरोध किया जाएगा, लेकिन मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि किसी भी लीगल स्क्रूटनी से इस बिल को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.
- शाह ने राम मनोहर लोहिया का जिक्र किया और कहा, उन्होंने कहा था कि जब तक अनुच्छेद 370 रहेगा भारत और कश्मीर का एकीकरण नहीं हो सकता.
- अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, जम्मू-कश्मीर देश का मुकुट मणि है और हमेश रहेगा. कश्मीर स्वर्ग था, है और रहेगा.
- अमित शाह ने कहा, सरकार ने वहां करोड़ों रुपये भेजे, लेकिन सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए. क्योंकि भ्रष्टाचार को रोकने वाला कानून वहां लागू नहीं होता.
- अमित शाह ने कहा, अनुच्छेद-370 हटने से घाटी में रक्तपात के युग का अंत हुआ.
- शाह ने कहा, अनुच्छेद-370 महिला विरोधी, दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी और घाटी में आतंकवाद की जड़ है.
- अमित शाह ने कहा, घाटी के बच्चों को शिक्षा तक का अधिकार नहीं मिला. 35 A चलते हुनरमंद वहां नहीं जा पाते. शाह ने कहा कि कश्मीर में शिक्षा का अधिकार कानून लागू नहीं है और पूछा कि क्यों घाटी के बच्चों को शिक्षा का लाभ नहीं मिलना चाहिए.
- शाह ने कहा, जम्मू-कश्मीर में गरीबी के पीछे भी अनुच्छेद 370.
- अमित शाह ने कहा, अनुच्छेद 370 और 35A हटाने से राज्य का भला होगा.

Comments
Post a Comment